TN

TotaRam News

What's Hot

वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के फेज-2 के ले-आउट प्लान को स्वीकृति

Table of Content

आईटी सिटी में भू-स्वामियों को मिलेगा 50 प्रतिशत अविकसित भूखंड

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आज पारिजात सभागार में हुयी प्राधिकरण बोर्ड की 188वीं बैठक में प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी। इस बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही वरुण विहार एवं नैमिष नगर आवासीय योजनाओं के फेज-2 के ले-आउट प्लान के अनुमोदन के साथ-साथ इन योजनाओं की कृषि क्षेत्र की भूमि का भू-उपयोग आवास के लिए परिवर्तित किए जाने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

इस बैठक में एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, सचिव सुशील प्रताप सिंह, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह, मुख्य नगर नियोजक के0के0 गौतम, प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य पी0एन0 सिंह एवं पुष्कर शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि वरुण विहार एवं नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का फेज-2 विकसित किया जायेगा। जिसके लेआउट प्लान के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इन दोनों योजनाओं की अधिग्रहीत भूमि का भू-उपयोग कृषि क्षेत्र से आवासीय क्षेत्र में परिवर्तित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वरुण विहार एवं नैमिष नगर में विकास कार्यों को गति देने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की इमर्जिंग कॉरपोरेट क्रेडिट ब्रांच से 1000 करोड़ रुपये के ऋण का इस्तेमाल भी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं।

प्रबंध नगर योजना में न्यायलय भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, लखनऊ मंडल द्वारा 28 सितंबर 2026 के अनुसार प्रतिकर की दर का निर्धारण किसानों द्वारा प्रस्तुत समझौते के आधार पर पारित आदेशानुसार भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा निर्देश दिए गए कि एलडीए के अग्रिम आदेश को ध्यान में रखते हुए एनजीटी आदि सभी मुकदमों का उल्लेख करते हुए समाधान के उपरांत मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत वित्त पोषण करने के लिए शासन से अनुरोध किया जाये। यदि किसी कारणवश शासन से इसकी योजना की स्वीकृति नहीं प्राप्त होती है तो क्रियान्वन हेतु एलडीए उपाध्यक्ष को अधिकृत किये जाने के निर्देश बोर्ड द्वारा दिए जायेंगे।

आईटी सिटी और वेलनेस सिटी योजना के तहत भूमि-स्वामियों को मिलेगा लाभ

मण्डलायुक्त ने आवासीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि प्राधिकरण को लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले भूमि-स्वामियों को कई गुना अधिक लाभ होगा। इसके तहत आईटी सिटी और वेलनेस सिटी योजना के अंतर्गत लैंड पूलिंग के माध्यम से प्राप्त 10 एकड़ अथवा उससे अधिक भूमि के सापेक्ष भू-स्वामियों को 50 प्रतिशत अविकसित भूमि वापस की जाएगी।

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की अर्बन चैलेंज फंड योजना के अंतर्गत वरुण विहार टाउनशिप परियोजना, कैलाश कुंज कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का पुनर्विकास, पत्रकारपुरम में पार्किंग, हनुमान सेतु स्थित सार्वजानिक पुस्तकालय तथा कानपुर रोड पर ई0डब्ल्यू0एस0 सेक्टर-जी से संबंधित परियोजनाओं के लिए प्रेषित किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।

प्रियदर्शिनी योजना, नन्दाखेड़ा कॉम्प्लेक्स और तालकटोरा रोड, ऐशबाग के लेआउट (तलपट मानचित्र) में संशोधन और पुनर्नियोजन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गयी है। वहीं अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की हाईटेक टाउनशिप में नियमानुसार कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा इंटीग्रेटेड टाउनशिप नीति-2005 व 2014 तथा उत्तर प्रदेश टाउनशिप नीति-2023 के लिए डी0पी0आर0 संशोधन एवं परियोजनावधि में विस्तार करने के प्रस्ताव में विचार-विमर्श किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रामकथा पार्क में सजा वैश्विक रामायण संस्कृति का मंच, देश-विदेश के कलाकारों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के कलाकारों ने रामलीला के जरिए दिखाई अपनी सांस्कृतिक विरासत अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या ने रामायण की वैश्विक सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। रामकथा पार्क में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और लाओ पीडीआर के...

दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों में दिखेगी अयोध्या की विरासत, 8-9 नवंबर को प्रदर्शनी खुली रहेगी

रामकथा पार्क में आयोजन अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की हजारों वर्षों पुरानी आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान की कहानी अब एक विशेष ऐतिहासिक प्रदर्शनी के जरिए लोगों के सामने होगी। दीपोत्सव-2026 के अवसर पर रामकथा पार्क में ‘अयोध्या : आस्था, संघर्ष और पुनरुत्थान’ शीर्षक से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें अयोध्या की प्राचीन...

अमित शाह ने अहमदाबाद में उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात की कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा की

ड्रग नेटवर्क पर कार्रवाई और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक में गुजरात में कानून-व्यवस्था एवं आंतरिक सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केन्द्रीय गृह सचिव, गृह...

दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

सुख-समृद्धि और विकसित भारत की कामना की डेस्क। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “दीपावली के शुभ अवसर पर मैं, भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। रावण पर विजय के बाद...

लाखों दीपो के प्रज्ज्वलन से जगमग हुई संगम नगरी

भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम सहित अन्य घाटों पर भव्य रूप से दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखनऊ। लोक संस्कृति, कला, साहित्य, परम्पराओं तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं जनसामान्य को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को महर्षि भारद्वाज आश्रम, श्रृंगवेरपुर धाम प्रयागराज में भव्य रूप दोपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.