केशव प्रसाद मौर्य ने कांशीराम के सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण में योगदान को किया याद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर सामाजिक न्याय के पुरोधा कांशीराम की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक समरसता, समान अवसर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी दिलाने के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
