TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने पी.सी. जोशी को दी श्रद्धांजलि

Table of Content

प्रयागराज में रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचकर दी अंतिम विदाई, परिवार से जताई संवेदना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचकर उनके पति स्वर्गीय पी.सी. जोशी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्व. पी.सी. जोशी एक सज्जन, सरल एवं समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: रोब जेटेन संग व्यापार और एआई सहयोग पर चर्चा

भारत-नीदरलैंड संबंधों को मिला नया आयाम Totaram news. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हेग में डच प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास(कैटश्यूस) में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटेन के साथ आधिकारिक वार्ता की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की। साझा मूल्यों और आपसी विश्वास के साथ-साथ दोनों देशों के बीच बढ़ते...

Lucknow Court Bulldozer Action: लखनऊ में अवैध वकील चैंबरों पर प्रशासन का एक्शन, सड़क पर उतरे वकील

लखनऊ। राजधानी में रविवार सुबह हाईकोर्ट के आदेश के बाद अवैध वकील चैंबरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्वास्थ्य भवन और कचहरी क्षेत्र के आसपास बने अवैध चैंबरों को ध्वस्त करना शुरू किया, जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।कार्रवाई...

Lucknow LDA Flat Allotment Lottery: ऐशबाग स्क्वॉयर और पार्क व्यू अपार्टमेंट में 354 फ्लैट आवंटित

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ऐशबाग स्क्वॉयर एवं पार्क व्यू अपार्टमेंट के 354 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकवाली गयीं। जिसका यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया।अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी...

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026: राज्यों के डेटा सुरक्षा ढांचे पर MeitY का बड़ा कदम

राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 11 मई 2026 को नई दिल्ली के अशोक होटल में “राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करना” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता...

LDA News: इंदिरा नगर में 6 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, मोहनलालगंज में अवैध भवन तोड़े गए

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-5 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ। LDA ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में 02 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। एलडीए...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.