TN

TotaRam News

What's Hot

जनता दर्शन लखनऊ: केशव प्रसाद मौर्य बोले—हर पीड़ित को न्याय और हर पात्र को योजनाओं का लाभ सरकार की प्राथमिकता

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं युवाओं ने सहभागिता की। फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, विद्युत, पेयजल, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा एवं रोजगार सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें तथा पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि ऐसा समाधान सुनिश्चित किया जाए जिससे पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत मिले और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों एवं समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

भूमि विवाद एवं अवैध कब्जों से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय जांच कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न और अवैध कब्जों के मामलों में दोषियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई भी की जाए।

जनता दर्शन के दौरान स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज निवासी श्री नीरज कुमार प्रजापति ने भूमि विवाद से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किया, जबकि कौशाम्बी जनपद की ग्राम पंचायत हटवा रामपुर मडूकी की प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों ने आवासीय पट्टों के आवंटन संबंधी मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचे और उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रकरणों पर सुनवाई की गई तथा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेही के साथ होना चाहिए, जिससे आमजन का शासन एवं प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उप मुख्यमंत्री ने मैनपुरी एवं देवरिया के जिलाधिकारी तथा बस्ती के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ दूरभाष पर वार्ता की। इसके अतिरिक्त उन्होंने मथुरा एवं हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक को भी संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.