TN

TotaRam News

What's Hot

सलेमपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को हरैया वार्ड नंबर-5 स्थित एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 29.96 ग्राम स्मैक, बिक्री से अर्जित 7 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया।
पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने देर रात मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से स्मैक और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे अवैध कारोबार से अर्जित माना जा रहा है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने हरैया लाला वार्ड-5 निवासी कृष्ण गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता तथा तथा उसके लड़के को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

डेस्क। पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलनाडु में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग द्वारा शाम 5 बजे तक के अनुमानित मतदान आंकड़े जारी किए गए, जिनमें दोनों राज्यों में उच्च मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में लगभग 82.24 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पश्चिम...

देहरादून बाईपास का निर्माण कार्य तेज, यातायात सुधार पर जोर

डेस्क। देहरादून में क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ करने और यातायात जाम को कम करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) उत्तराखंड में 12 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड चार-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड बाईपास का निर्माण कर रहा है, जो दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे से जुड़ा होगा। इस परियोजना के तहत झझरा से शुरू होकर एनएच-7 के नए पांवटा...

डॉ. मनसुख मांडविया और रक्षा खडसे श्रीनगर में खेल एवं युवा मंत्रियों के चिंतन शिविर का नेतृत्व करेंगे

डेस्क। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय कल 24 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगा। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा कार्यक्रम एवं खेल...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की

डेस्क। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 22 अप्रैल को उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की प्रमुख पहल, अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के विद्यार्थियों के साथ आभासी रूप से संवाद किया। कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, संयुक्त सचिव नीरज कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम...

सलेमपुर में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

संजय मिश्र। देवरिया। सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बुधवार को हरैया वार्ड नंबर-5 स्थित एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 29.96 ग्राम स्मैक, बिक्री से अर्जित 7 लाख 23 हजार 390 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.