TN

TotaRam News

What's Hot

Kerala New Government 2026: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

Table of Content

यूडीएफ गठबंधन की जीत के बाद वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री

Totaram. news. केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के लगभग दो हफ्ते बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है। यूडीएफ (United Democratic Front) गठबंधन ने बहुमत हासिल करने के बाद अपनी सरकार बना ली है, और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 20 अन्य मंत्रियों ने भी कैबिनेट में शामिल होकर शपथ ली।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। वहीं, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर और विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। विदेश यात्रा पर होने के कारण शशि थरूर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

वीडी सतीशन लंबे समय से केरल की राजनीति में सक्रिय हैं। वे 6 बार विधायक रह चुके हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। वर्ष 2001 में पहली बार वे पारावुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे और तब से लगातार इस सीट पर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में यूडीएफ गठबंधन ने 102 सीटों पर जीत हासिल की है।

केरल की नई कैबिनेट में शामिल मंत्री

नई सरकार में कुल 21 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  1. वीडी सतीशन (मुख्यमंत्री)
  2. पीके कुन्हालीकुट्टी
  3. रमेश चेन्निथला
  4. के मुरलीधरन
  5. सनी जोसेफ
  6. मॉन्स जोसेफ
  7. शिबू बेबी जॉन
  8. अनूप जैकब
  9. सीपी जॉन
  10. एपी अनिल कुमार
  11. एन समसुधीन
  12. पीसी विष्णुनाथ
  13. रोजी एम जॉन
  14. बिंदु कृष्ण
  15. एम लिजू
  16. केएम शाजी
  17. पीके बशीर
  18. वीई अब्दुल गफूर
  19. टी सिद्दीकी
  20. केए तुलसी
  21. ओ जे जनीश

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.