TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ‘कथा एक कंस की’ नाटक का मंचन, दर्शकों ने खूब सराहा

Table of Content

कथा एक कंस की’ का प्रभावशाली मंचन, कलाकारों ने जीता दिल

लखनऊ। संकृति मंत्रालय भारत सरकार के सययोगा से नाट्य संस्था ‘भरत रंग, लखनऊ’ द्वारा प्रसिद्ध नाटककार दया प्रकाश सिन्हा के चर्चित नाटक ‘कथा एक कंस की’ का मंचन रवींद्रालय प्रेक्षागृह, चारबाग़, लखनऊ में किया गया। नाटक का निर्देशन चन्द्रभाष सिंह ने किया।

नाटक ने दर्शकों को पौराणिक कथा के साथ-साथ सत्ता, अहंकार, महत्वाकांक्षा, प्रेम और नियति के संघर्ष से रूबरू कराया। मंच पर कंस के चरित्र को केवल एक अत्याचारी शासक के रूप में नहीं, बल्कि उसके भीतर चल रहे मानसिक द्वंद, असुरक्षा और सत्ता की महत्वाकांक्षा से जूझते एक मनुष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक की प्रस्तुति में अभिनय, प्रकाश, संगीत और मंच संयोजन का प्रभावी तालमेल देखने को मिला। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से कथा को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से कंस के चरित्र की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परतों को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

‘कथा एक कंस की’ के मंचन पर गूंजती रहीं तालियां

निर्देशक चन्द्रभाष सिंह ने कहा कि ‘कथा एक कंस की’ को प्रस्तुत करने का उद्देश्य केवल पौराणिक कथा को दोहराना नहीं, बल्कि कंस के माध्यम से सत्ता और मनुष्य के बीच के संबंध को समकालीन संदर्भों में देखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि रंगमंच समाज के सामने सवाल खड़े करने का सशक्त माध्यम है और यह नाटक भी दर्शकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करता है। मंच पर गिन्नी सहगल, मुस्कान सोनी, अनामिका, लावण्या बाजपेई, लता बाजपेई, चन्द्रभाष सिंह, मृत्त्युन्जय प्रकाश, सुन्दरम मिश्रा, गिरिराज किशोर शर्मा, अग्नि सिंह, मुकुल कुमार, विनीता पटेल, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अर्चना, नितिन कुमार, अर्पित मोदनवाल, अमोल पाण्डेय, रजनीश कुमार, सहित कुल 30 कलाकरों ने अभिनय किया।

मंचन के दौरान प्रेक्षागृह में दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। नाटक के विभिन्न दृश्यों पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं और तालियां कलाकारों का उत्साह बढ़ाती रहीं। प्रस्तुति के समापन पर कलाकारों एवं रंगकर्मियों का दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.