TN

TotaRam News

What's Hot

कानपुर नगर में ग्राम चौपाल: मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Table of Content

ग्राम चौपाल में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का संवाद, जनसमस्याओं पर सख्त निर्देश

कानपुर नगर / लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को विकास खंड बिधनू की ग्राम पंचायत नगवा में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ा जाए तथा योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी नियमित रूप से जनसंपर्क बनाए रखें और शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करें।

ग्राम चौपाल के दौरान मंत्री उपाध्याय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय नगवा में स्थापित स्पेस लैब का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता और तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था में विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियां बच्चों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गीता देवी पत्नी सुजीत तथा शिवानी पत्नी सुधीर की गोदभराई कराई गई, जबकि नैन्सी विश्वकर्मा और राधिका का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बालिका सुहानी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। मंत्री ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं महिलाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य की आधारशिला हैं तथा सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को घरौनी, आयुष्मान कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मिनी किट तथा अन्य योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र और लाभ वितरित किए गए। मंत्री ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं को कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बनाना है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत नगवा में 17.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुद्देश्यीय पंचायत भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नव निर्मित पंचायत भवन में सात कक्ष, एक सभागार तथा महिला एवं पुरुषों के लिए दो-दो शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आवेदन, खतौनी की नकल, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे ग्रामीणों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

प्रभारी मंत्री ने ग्राम प्रधान आशीष वाजपेयी को ग्राम पंचायत में कराए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया तथा कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही ग्रामीण विकास के लक्ष्य प्रभावी रूप से प्राप्त किए जा सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.