TN

TotaRam News

What's Hot

कमलेश पासवान 13-14 मई 2026 को छत्तीसगढ़ दौरे पर, ग्रामीण विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Table of Content

डेस्क। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान 13–14 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करेंगे।
दौरे के दौरान माननीय राज्य मंत्री नवा रायपुर में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में राज्य में संचालित प्रमुख ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा का मुख्य फोकस योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण आजीविका एवं आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने वाले कार्यक्रमों के परिणामों को बेहतर बनाने पर रहेगा।
राज्य मंत्री लाभार्थियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सामुदायिक हितधारकों के साथ संवाद भी करेंगे, ताकि विभिन्न योजनाओं के जमीनी प्रभाव का प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त किया जा सके। यह संवाद ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में सामुदायिक भागीदारी तथा क्षेत्रीय स्तर पर क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा। दौरे के दूसरे दिन कमलेश पासवान विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की जमीनी प्रगति का निरीक्षण करने हेतु क्षेत्रीय भ्रमण करेंगे। वे विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का अवलोकन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त, वे स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य लाभार्थियों से संवाद करेंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण, वित्तीय समावेशन एवं आजीविका संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
यह दौरा ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने, आजीविका के अवसरों का विस्तार करने तथा कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रभावी जमीनी पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति भारत सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के विजन के अनुरूप ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के मंत्रालय के संकल्प को मजबूत करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.