TN

TotaRam News

What's Hot

UP Polytechnic JEECUP (UPJEE P-2026) Admit Card जारी, परीक्षा 2 जून से शुरू

Table of Content

A एवं E ग्रुप के अभ्यर्थी 27 मई से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उ०प्र०,द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) – 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। परिषद के अनुसार प्रदेश की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा UPJEE (P)-2026 का आयोजन 2 जून 2026 से 9 जून 2026 तक किया जाएगा।

परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 8:00 बजे से 10:30 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे तक तथा तृतीय पाली सायं 4:00 बजे से 6:30 बजे तक संचालित की जाएगी। परिषद ने बताया कि A ग्रुप एवं E ग्रुप के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 27 मई 2026 से परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परिषद के सचिव द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि अन्य ग्रुपों के प्रवेश पत्र भी शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं, दिशा-निर्देशों एवं अपडेट के लिए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.