/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Lucknow State Museum में ‘Adiyogi Shiv’ Textile Exhibition, शिव की आध्यात्मिक यात्रा होगी प्रदर्शित

Table of Content

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी लखनऊ के राज्य संग्रहालय में कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मई को आयोजित होने वाले इस समारोह में पाश्चात्य शैली मूर्तिकला वीथिका का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रो. मांडवी सिंह, प्रो. राजीव नयन और प्रसिद्ध कलाकार संगीता गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी।

इसी दौरान ‘आदियोगी शिव: ए जर्नी इन कॉस्मिक इंडिगो’ नामक विशेष टेक्सटाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 19 मई से 19 जून 2026 तक राज्य संग्रहालय की अस्थाई वीथिका में आम दर्शकों के लिए लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से भगवान शिव की आध्यात्मिक अवधारणा, भारतीय कला और वस्त्र परंपरा को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि यह प्रदर्शनी युवाओं और कला प्रेमियों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर देगी।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत अन्तर्विद्यालयीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, अन्तर्विद्यालयीय निबंध प्रतियोगिता और विश्वविद्यालय स्तरीय कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य नई पीढ़ी को संग्रहालयों, इतिहास, कला और भारतीय संस्कृति से जोड़ना तथा उनमें रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, संग्रहालय हमारी सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और सभ्यता के जीवंत केंद्र हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और भारतीय परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कला, इतिहास और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें भारतीय विरासत को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार संग्रहालयों को केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संवाद और सीखने के सशक्त मंच के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.