/ Nov 28, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, आगरा में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

Table of Content

दीवान-ए-आम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर तकनीक से जीवंत होगा सीकरी का गौरवशाली इतिहास

आगरा। ताजनगरी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशी-विदेशी सैलानियों के रात्रि प्रवास (नाइट स्टे) को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ‘मुख्यमंत्री पर्यटन सहभागिता योजना’ के तहत करीब 9.26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो और इलुमिनेशन कार्य का भव्य लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने यमुना किनारा रोड (यमुना बैंक की ओर) स्थित काली माता मंदिर पर 2.78 करोड़ रुपये से कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

आधुनिक तकनीक से जीवंत होगी फतेहपुर सीकरी की कहानी

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) और पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयास से फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक दीवान-ए-आम में यह शो तैयार किया गया है। इसमें अत्याधुनिक थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, होलोग्राम और लेजर लाइट तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। लगभग 20 से 22 मिनट के इस शो में सैलानियों को फतेहपुर सीकरी के प्राचीन इतिहास से लेकर वर्तमान गौरवगाथा तक की झलक देखने को मिलेगी।

इसमें मुगलकालीन इतिहास, अकबर के शासनकाल, बाबर और पानी की समस्या के कारण राजधानी छोड़ने की कहानी को बेहद रोचक ढंग से दिखाया जाएगा। 1571 से 1573 के बीच निर्मित और 1986 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित इस स्मारक की बुलंद दरवाजा, जामा मस्जिद, शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, पंचमहल व जोधाबाई महल जैसी इमारतों की भारतीय-फारसी स्थापत्य कला भी दर्शकों को रोमांचित करेगी।

होटल उद्योग, गाइड, हस्तशिल्पियों और छोटे व्यापारियों को होगा लाभ

आगरा आने वाले अधिकतर पर्यटक शाम को वापस लौट जाते हैं। उ.प्र. सरकार का फोकस नाइट टूरिज्म को विकसित कर सैलानियों का ठहराव बढ़ाने पर है। इससे होटल उद्योग, गाइड, हस्तशिल्पियों और छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए शुरुआती दौर में यह शो दर्शकों के लिए निशुल्क रखा जाएगा। इसके बाद भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशी सैलानियों के लिए 150 रुपये टिकट दर प्रस्तावित है।

आगरा में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है। फतेहपुर सीकरी में शुरू हुआ यह लाइट एंड साउंड शो आधुनिक तकनीक के माध्यम से हमारी ऐतिहासिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की अनूठी पहल है। हमारा प्रयास है कि देश- विदेश से आने वाले पर्यटक यहां के गौरवशाली इतिहास को करीब से जानने के साथ एक यादगार अनुभव भी हासिल करें। इस परियोजना से आगरा में पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और पर्यटकों का रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा।योगी सरकार प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सैलानियों का रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा

टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों की फतेहपुर सीकरी में लाइट एंड साउंड शो की लंबे समय से मांग चली आ रही थी। लंबे इंतजार के बाद यह बेहद खूबसूरत शुरुआत हुई है। अब सरकार को इसके व्यापक प्रचार- प्रसार पर भी जोर देना होगा, ताकि आगरा आने वाले पर्यटक इसे जरूर देखें और उनका रात्रि प्रवास बढ़ सके।

होटल एंड रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ अरोड़ा ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार की एक बहुत ही अच्छी और सराहनीय पहल है। हम होटल संचालकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े सभी लोगों के लिए यह कदम सार्थक परिणाम लेकर आएगा। इससे आगरा में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और सैलानियों का रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow FSDA Action: दवाओं की कीमतें सार्वजनिक नहीं करने पर 9 अस्पताल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज और शेखर समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की कार्रवाई लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के...

UP Ration Distribution: यूपी में राशन दुकानों की सप्ताह में तीन दिन जांच करेंगे जिला पूर्ति अधिकारी, मंत्री मनोज पाण्डेय के निर्देश

कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला पूर्ति अधिकारी सप्ताह के कार्य दिवसों में कम से कम तीन दिन खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर दुकानों पर जाकर वितरण व्यवस्था...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, गोरखपुर में आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के 6 जिलों की बैठक

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जायेगा ‘ईएलसी दिवस’ गोरखपुर /लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को...

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, आगरा में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

दीवान-ए-आम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर तकनीक से जीवंत होगा सीकरी का गौरवशाली इतिहास आगरा। ताजनगरी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशी-विदेशी सैलानियों के रात्रि प्रवास (नाइट स्टे) को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्मारक...

गांव की चौपाल से ऐतिहासिक मंदिरों तक, भीतरगांव में छात्रों ने अनुभवों से सीखी ग्रामीण संस्कृति

भीतरगांव में विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण पर्यटन और लोकसंस्कृति का रंग लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश में पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है। सरकार की कोशिश है कि पर्यटक किसी पर्यटन स्थल पर पहुंचने के साथ उसके आसपास के गांवों की संस्कृति, खानपान, खेती-किसानी और पारंपरिक हुनर को भी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.