/ Nov 28, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP Ration Distribution: यूपी में राशन दुकानों की सप्ताह में तीन दिन जांच करेंगे जिला पूर्ति अधिकारी, मंत्री मनोज पाण्डेय के निर्देश

Table of Content

कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला पूर्ति अधिकारी सप्ताह के कार्य दिवसों में कम से कम तीन दिन खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर दुकानों पर जाकर वितरण व्यवस्था की जांच करें। अधिकारी अपने साथ तौल मशीन लेकर जाएं और लाभार्थियों को प्राप्त राशन की तौल का सत्यापन करें। निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उसकी एक प्रति मंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने आज गूगल मीट के माध्यम से प्रदेश के संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त (खाद्य) एवं जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जाए। ऐसा प्रकरण उनके संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को कोटेदारों की बैठक आयोजित कर उन्हें लाभार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश देने को कहा। खाद्यान्न की गुणवत्ता के संबंध में उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ताविहीन अथवा खराब खाद्यान्न प्राप्त होने की स्थिति में उसका वितरण न कराया जाए।

यूपी में 95.04 प्रतिशत राशनकार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी, बस्ती 98.42 फीसदी उपलब्धि के साथ अव्वल

बैठक में अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण, राशनकार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी, उचित दर दुकानों के व्यवस्थापन एवं निरीक्षण, राशनकार्ड आवेदनों, ई-पीओडी तथा विभिन्न पोर्टलों पर जनशिकायतों के निस्तारण की जनपदवार एवं मण्डलवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रस्तुत विवरण के अनुसार प्रदेश में विभिन्न वित्तीय वर्षों के अंतर्गत 9,023 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 1,373 भवन निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभागीय बजट से संबंधित भवनों में 1,713 का निर्माण पूर्ण तथा 635 का निर्माण प्रगतिमान है। इनमें 327 भवन छत स्तर और 206 भवन लिंटर स्तर तक पहुंच चुके हैं। राशनकार्ड सदस्यों की ई-केवाईसी में 26 नवंबर, 2026 तक प्रदेश की प्रगति 95.04 प्रतिशत रही है। कुल 13,91,54,957 सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण की जा चुकी है। बस्ती 98.42 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रथम स्थान पर है। अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, अमेठी तथा एटा भी अग्रणी जनपदों में शामिल हैं।

जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में अवगत कराया गया कि मेरा राशन/एनएफएसए पोर्टल पर प्राप्त 47,102 संदर्भों में से 46,631 का निस्तारण किया गया है। इसका निस्तारण प्रतिशत 99 है। सीपीग्राम पर प्राप्त 12,696 संदर्भों में से 12,454 निस्तारित किए गए हैं तथा निस्तारण प्रतिशत 98.09 है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त 2,35,571 संदर्भों में से 2,24,591 का निस्तारण किया गया है, जिसकी प्रगति 95.34 प्रतिशत है। राशनकार्ड संबंधी एसएसडीजी आवेदनों में अप्रैल 2018 से 26 नवंबर, 2026 तक प्राप्त 2,86,65,804 आवेदनों में से 2,81,49,304 का निस्तारण किया गया है। बैठक में शेष आवेदनों तथा अधिक समय से लंबित प्रकरणों की स्थिति भी प्रस्तुत की गई।

प्रदेश में संचालित 78,290 उचित दर दुकानों में 65,880 ग्रामीण तथा 12,410 नगरीय क्षेत्रों में स्थित हैं। बैठक में निलंबित एवं निरस्त दुकानों के व्यवस्थापन तथा निरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त (खाद्य) स्तर पर वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष 838 तथा जिला पूर्ति अधिकारी स्तर पर 3,951 निरीक्षण किए गए हैं। सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के अंतर्गत संबंधित अवधि की 1,25,842 प्रविष्टियों में 48 घंटे के भीतर ई-पीओडी दर्ज किया गया है। इनमें 76,829 प्रविष्टियों का सत्यापन प्रथम 24 घंटे में हुआ है। विभागीय कार्मिकों के एसीपी प्रकरणों में प्राप्त सभी 93 प्रस्ताव वित्त को प्रेषित किए जाने तथा आपत्तियों के निराकरण की प्रगति भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow FSDA Action: दवाओं की कीमतें सार्वजनिक नहीं करने पर 9 अस्पताल फार्मेसियों के लाइसेंस निलंबित

जावित्री, टेंडर पाम, शांति राज और शेखर समेत 9 अस्पतालों की फार्मेसियों पर एफएसडीए की कार्रवाई लखनऊ। अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त, एफएसडीए डॉ रोशन जैकब के 1 अक्टूबर 2026 के...

UP Ration Distribution: यूपी में राशन दुकानों की सप्ताह में तीन दिन जांच करेंगे जिला पूर्ति अधिकारी, मंत्री मनोज पाण्डेय के निर्देश

कोटेदारों से किसी भी प्रकार की वसूली पर होगी कठोर कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला पूर्ति अधिकारी सप्ताह के कार्य दिवसों में कम से कम तीन दिन खाद्यान्न वितरण के समय उचित दर दुकानों पर जाकर वितरण व्यवस्था...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा, गोरखपुर में आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल के 6 जिलों की बैठक

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में मनाया जायेगा ‘ईएलसी दिवस’ गोरखपुर /लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा एवं आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शुक्रवार को...

फतेहपुर सीकरी में 9.26 करोड़ रुपये से शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, आगरा में बढ़ेगा नाइट टूरिज्म

दीवान-ए-आम में थ्री-डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर तकनीक से जीवंत होगा सीकरी का गौरवशाली इतिहास आगरा। ताजनगरी में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और देशी-विदेशी सैलानियों के रात्रि प्रवास (नाइट स्टे) को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व धरोहर स्मारक...

गांव की चौपाल से ऐतिहासिक मंदिरों तक, भीतरगांव में छात्रों ने अनुभवों से सीखी ग्रामीण संस्कृति

भीतरगांव में विद्यार्थियों ने जाना ग्रामीण पर्यटन और लोकसंस्कृति का रंग लखनऊ/कानपुर। उत्तर प्रदेश में पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक इमारतों और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं रह गया है। सरकार की कोशिश है कि पर्यटक किसी पर्यटन स्थल पर पहुंचने के साथ उसके आसपास के गांवों की संस्कृति, खानपान, खेती-किसानी और पारंपरिक हुनर को भी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.