TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद केन्या के मोम्बासा पहुंचा

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना का अग्रणी निर्देशित मिसाइल युद्धपोत आईएनएस त्रिकंद दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी जारी तैनाती के तहत 7 अप्रैल 2026 को केन्या के मोम्बासा पहुंचा। केन्‍या में इस तैनाती का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना और भारत तथा केन्या के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।
इस बंदरगाह पर आईएनएस त्रिकंद युद्धपोत के आगमन के साथ ही पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी केन्या यात्रा पर पहुंचे।
इस यात्रा के दौरान व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यक सामग्री केन्या रक्षा बलों को सौंप दी जाएगी। इसके अलावा युद्धपोत के कमांडिंग ऑफिसर केन्‍या के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।


मोम्बासा से प्रस्थान करने से पहले आईएनएस त्रिकंद केन्या नौसेना की इकाइयों के साथ एक पैसेज एक्सरसाइज (पासेक्स) में भाग लेगा। इस अभ्यास में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाया जाएगा और द्विपक्षीय समुद्री अंतर संचालनीयता को बढ़ावा मिलेगा। आईएनएस त्रिकंद का मोम्‍बासा बंदरगाह पर आना भारत के महासागर (हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) विजन के अनुरूप है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईएनएस सुदर्शिनी एस्केल ए सेते 2026 में भाग लेने के बाद फ्रांस के सेते से रवाना

डेस्क। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, 7 अप्रैल, 2026 को सेते बंदरगाह से रवाना हुआ, जो प्रतिष्ठित एस्केल ए सेते उत्सव में उसकी सफल भागीदारी का प्रतीक है। यह द्विवार्षिक उत्सव भूमध्य सागर में सबसे बड़े समुद्री समारोहों में से एक है, जो वैश्विक समुद्री विरासत का जश्न मनाता है। इस आयोजन...

मदरसों और विभागीय योजनाओं को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर नेकी समीक्षा बैठक

लखनऊ। पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी की अध्यक्षता में विधानसभा कक्ष, कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था, विभिन्न आयोगों/बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति...

ए.के. शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का किया लोकार्पण

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य...

नैमिषारण्य धाम पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 14.09 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट नैमिषारण्य धाम को वेद आधारित थीम पर 14.09 करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना हेतु स्वीकृत धनराशि में से 7.04 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय ज्ञान...

गोरखपुर,कन्नौज और कानपुर डेयरी प्लांट का संचालन निर्धारित समयसीमा में शुरू किया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जनपद गोरखपुर, कन्नौज एवं कानपुर में स्थापित किए जा रहे दुग्ध संयंत्रों का संचालन निर्धारित समयसीमा में हर हाल में प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.