/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

देश का छठा सबसे बड़ा आईटी इकोसिस्टम बन चुका है उत्तर प्रदेश: नन्दी

Table of Content

  • इलेक्ट्रानिक्स और आईटी सेक्टर में आज नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है भारत:नन्दी
  • तीन दिवसीय ‘इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रानिका इंडिया- 2026 का उद्घाटन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया एवं गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हुआ

लखनऊ। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को तीन दिवसीय ‘इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रानिका इंडिया- 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान सभी ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया एवं गवर्नमेंट ऑफ उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया। इस समझौते का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
‘इलेक्ट्रॉनिका एंड प्रोडक्ट्रानिका इंडिया- 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि 21वीं सदी का दौर डिजिटल दुनिया का दौर है। आज इलेक्ट्रानिक गैजेट्स हमारे दैनिक जीवन से लेकर इंडस्ट्रीज तक एक अनिवार्य हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत इलेक्ट्रानिक्स और आईटी सेक्टर में दूसरे देशों का पिछलग्गू न होकर नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व उत्तर प्रदेश आज देश का छठा सबसे बड़ा आईटी इकोसिस्टम बन चुका है।सेमीकंडक्टर और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी भूमिका निभाते हुए प्रदेश का निर्यात पिछले 9 वर्षों में दोगुना हुआ है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित STPI पार्कों के विस्तार के साथ-साथ लखनऊ में भारत की पहली ‘AI सिटी’ और ‘AI प्रज्ञा योजना’ के माध्यम से 10 लाख युवाओं को भविष्य की तकनीक के लिए तैयार किया जा रहा है।
यह समिट तकनीक के माध्यम से समाज और अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे संकल्प का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज में STPI-IT पार्क पहले से ही संचालित हैं। अब हमारी सरकार ने वाराणसी, बरेली, पनकी ( कानपुर ) और गोरखपुर में चार और नए पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है, जिसका कार्य प्रगति पर है। मंत्री नन्दी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं और टेक्निकल इनोवेशन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री ने AI प्रज्ञा योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे आधुनिक विषयों का उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत की पहली AI सिटी स्थापित की जा रही है। यह कदम उत्तर प्रदेश को AI और ईमर्जिंग टेक्नोलॉजी की दिशा में अव्वल बनाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, आई.एम.ई.ए. के प्रेसिडेंट भूपिंदर सिंह, मेस्से म्यूनिख जीएमबीएच इंडिया के सीईओ डॉ. राइनहार्ड पफीकर, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिचर्ड पुथोटा एवं इंडिया सेक्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज मोहिंद्रू आदि मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.