TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस सुदर्शनी ने कैनरी द्वीप समूह के लास पाल्मास में पोर्ट कॉल पूरा किया

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना के नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी ने 26 अप्रैल, 2026 को कैनरी द्वीप समूह के लास पाल्मास में अपना तीन दिवसीय ऐतिहासिक पड़ाव पूरा किया, जो लोकायन 26 समुद्री अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्पेनिश द्वीपसमूह की इस यात्रा ने समुद्री कूटनीति और पेशेवर सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कैनरी द्वीप नौसेना कमान के प्रमुख रियर एडमिरल सैंटियागो डी कोल्सा ट्रूबा से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नौसेनाओं के बीच सुदृढ़ होते द्विपक्षीय संबंधों और गहरी होती साझेदारी को रेखांकित किया गया।


पोर्ट कॉल के दौरान, जहाज आगंतुकों के लिए खुला था, जिसमें स्थानीय समुदाय और भारतीय प्रवासी समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत को प्रदर्शित करते हुए आगंतुकों को जहाज का निर्देशित दौरा कराया गया। इससे उन्हें समुद्री यात्रा के अमूल्य अनुभव प्राप्त हुए और समुद्री मित्रता के बंधन मजबूत हुए। आईएनएस सुदर्शनी अब अपने अगले गंतव्य-मिंडेलो, केप वर्डे के लिए रवाना हो रही है, जो अटलांटिक पार यात्रा शुरू करने से पहले अफ्रीका में उसका अंतिम पड़ाव होगा। पश्चिम एशिया, भूमध्य सागर, यूरोप और अफ्रीका की नौसेनाओं के साथ सात बंदरगाहों पर भ्रमण और समुद्री देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की यह यात्रा भारतीय नौसेना की विभिन्न देशों के बीच मित्रता और परस्पर विश्वास के सेतु बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आईएएस रिंकू सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

लखनऊ। यूपी कॉडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपना तकनीकी त्यागपत्र वापस ले लिया है। काम न मिलने से नाराज रिंकू सिंह राही ने अपने तकनीकी त्यागपत्र में खुद को समाज कल्याण अधिकारी के पद पर वापस भेजे जाने की मांग भी की थी। वे अभी राजस्व परिषद से संबद्ध...

पीयूष गोयल ने निर्यात बढ़ाने पर बैठक की अध्यक्षता की

डेस्क। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 27 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और उद्योग संघों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य के संदर्भ में भारत के निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने से जुड़ी रणनीतियों पर...

नीति आयोग ने डीपीआई@2047 प्रारूप प्रस्तुत किया, समावेशी विकास पर जोर

डेस्क। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के नियम बदल रहे हैं। वर्तमान में लाभ केवल नवाचार से ही नहीं अपितु यह तेजी से विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों और पारिस्थितिकी तंत्रों में नवाचार को जोड़ने और फिर उसे व्यापक जनसमूह तक पहुंचाने की क्षमता पर निर्भर करता है। इस नए परिदृश्य में डिजिटल रेल का महत्व पहले...

एनएचआरसी ने 21 राज्यों और दिल्ली को लू से बचाव के लिए पहले से कार्रवाई के निर्देश दिए

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में भीषण गर्मी के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पहले से ही कार्रवाई करने और राहत संबंधी उपाय लागू करने को कहा है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक,...

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लोनीकटरा थाना क्षेत्र में ललई खेड़ा निवासी उदयराज (42) अपने रिश्तेदार वासुदेव (40), निवासी निजामपुर, थाना गोसाईंगंज (लखनऊ) के साथ बाइक से मंगलपुर स्थित...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.