TN

TotaRam News

What's Hot

आईएनएस निरीक्षक, इन-एसएलएन डाइवेक्स 2026 में भाग लेने के लिए श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना का गोताखोरी सहायता और पनडुब्बी बचाव पोत, आईएनएस निरीक्षक, 21 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा, ताकि 21-27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन-एसएलएन डाइवएक्स 2026 के चौथे संस्करण में भाग ले सके।
इस संयुक्त अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की गोताखोर टीमें अंतर-संचालनीयता, सामंजस्य और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गोताखोरी अभियानों और प्रशिक्षणों में भाग लेंगी। एक सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास भारत-श्रीलंका के समुद्री संबंधों और साझा समुद्री हितों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नौसेना बैंड की उपस्थिति में श्रीलंका नौसेना ने जहाज का औपचारिक स्वागत किया। आईएनएस निरीक्षक के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर शैलेश त्यागी ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, रियर एडमिरल एसजे कुमारा से मुलाकात की और आपसी हित के मामलों पर चर्चा की। पेशेवर मुलाकातों के अलावा, इस यात्रा में सामाजिक मेलजोल, खेल प्रतियोगिताएं और संयुक्त योग सत्र भी शामिल होंगे – जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच मित्रता, सद्भावना और सौहार्द के गहरे बंधन मजबूत होंगे।
भारत की मानवीय सहायता पहल के तहत यह जहाज भारत सरकार की ‘आरोग्य मैत्री’ पहल के अंतर्गत श्रीलंका के अधिकारियों को दो मैत्री भीष्‍म क्यूब (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग हित एवं मैत्री) भेंट करेगा। ये अत्याधुनिक पोर्टेबल चिकित्सा इकाइयां 200 आपातकालीन मामलों को संभालने में सक्षम हैं और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। इनमें बुनियादी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक दवाइयां और शल्य चिकित्सा उपकरण मौजूद हैं। समुद्री सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने के उद्देश्‍य से भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना को 9 मिमी गोला बारूद के 50,000 राउंड भी सौंपेगी।
भारतीय समुद्री और श्रीलंका समुद्री गोताखोरी अभ्यास (डीआईवीईएक्‍स) एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय पहल है जो भारत और श्रीलंका के बीच गहरी समुद्री साझेदारी का प्रमाण है। साझेदार देशों के साथ निरंतर समुद्री सहयोग और गतिविधियां हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, सहकारिता और सामूहिक विकास को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं, जो महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना के अनुरूप है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.