/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Al Alamein Airshow 2026: भारतीय वायु सेना की सारंग हेलिकॉप्टर टीम मिस्र पहुंची

Table of Content

सारंग टीम मिस्र के आसमान में दिखाएगी शानदार हवाई करतब

डेस्क। भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8 से 10 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए मिस्र पहुंच गई है। भारतीय वायु सेना की सारंग टीम विश्व की एकमात्र पांच हेलि‍कॉप्टरों वाली प्रदर्शन टीम है। यह टीम सुनियोजित प्रदर्शनों की एक श्रृंखला के माध्यम से सटीकता, व्यावसायिकता और उड़ान कौशल का प्रदर्शन करेगी। यह भारतीय वायु सेना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए गए प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो भारत और मिस्र के बीच बढ़ते रक्षा और राजनयिक संबंधों को दर्शाती है।

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलि‍कॉप्टर (एएलएच) ध्रुव को उड़ाते हुए, सारंग टीम अपने चुनौतीपूर्ण फॉर्मेशन युद्धाभ्यास, निकटवर्ती उड़ान और समन्वित एयरशो के लिए प्रसिद्ध है। यह प्रदर्शन न केवल पायलटों के असाधारण कौशल और अनुशासन को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की क्षमताओं को भी उजागर करता है।

सारंग टीम अपना प्रसिद्ध ‘‘डॉल्फिन लीप’’ करतब प्रदर्शित करेगी और साथ ही स्पॉट स्टॉल टर्न नामक एक नया करतब भी प्रस्तुत करेगी। टीम की भागीदारी से दुनिया भर के दर्शकों और विमानन प्रेमियों को एएलएच ध्रुव की बहुमुखी प्रतिभा और दक्षता के साथ-साथ भारतीय वायु सेना के साहसी जज्बे को देखने का अवसर मिलेगा।

अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो में दुनिया भर की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ-साथ एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्रों के पेशेवर भी एक साथ आते हैं। मिस्र के आकाश में सारंग का प्रदर्शन इस आयोजन में एक विशिष्ट आयाम जोड़ेगा, साथ ही दुनिया भर की अन्य अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ संबंधों को सुदृढ़ करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2026 पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव की शिक्षाओं और भाईचारे का दिया संदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उप मुख्यमंत्री ने कहा...

लखनऊ में भव्य ‘उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो’ आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश

टेक्सटाइल पॉलिसी का लाभ धरातल पर पहुंचाने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.