TN

TotaRam News

What's Hot

भारत सेमीकंडक्टर मिशन में सक्रिय योगदान कर रहे हैं दिल्ली के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान

Table of Content

डेस्क। भारत सरकार के ‘भारत सेमीकंडक्टर मिशन’ की ‘चिप्स टू स्टार्टअप्स’ (सी2एस) पहल के तहत प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन और कार्यबल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि भारत ने सेमीकंडक्टर डिजाइन में 85,000 इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के अपने 10 साल के लक्ष्य की दिशा में पिछले मात्र 4 वर्षों में ही महत्वपूर्ण प्रगति हासिल कर ली है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिनोप्सिस, कैडेंस, सीमेंस, रेनेसास, एंसिस और एएमडी द्वारा समर्थित विश्व स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन (इडीए) उपकरण देश भर के 315 शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराए गए हैं। इन उपकरणों की मदद से छात्रों को सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन करने का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है। इन चिप्स का निर्माण और परीक्षण सेमीकंडक्टर प्रयोगशाला (एससीएल) मोहाली में किया जा रहा है, जिससे छात्रों को डिजाइन से लेकर निर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण तक की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है। यह पहल दुनिया के सबसे बड़े ओपन-एक्सेस इडीए कार्यक्रम के रूप में विकसित हुई है, जिसमें चिप डिजाइन प्रशिक्षण के लिए अब तक 1.85 करोड़ घंटों से अधिक इडीए उपकरण का उपयोग दर्ज किया गया है और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि असम से गुजरात तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक, देश भर के विश्वविद्यालयों के छात्र सेमीकंडक्टर डिजाइन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सेमीकॉन 2.0 के तहत, इस कार्यक्रम का विस्तार 315 विश्वविद्यालयों से बढ़ाकर 500 विश्वविद्यालयों तक किया जाएगा, जिससे पूरे देश में कुशल इंजीनियरों का एक मजबूत आधार तैयार होगा। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि जैसे-जैसे वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग 2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुँचेगा, तब लगभग 20 लाख कुशल पेशेवरों की आवश्यकता होगी, जिससे भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अभूतपूर्व अवसर पैदा होंगे।

दिल्ली के बड़े संस्थान अहम भूमिका निभा रहे हैं

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भारत सेमीकंडक्टर मिशन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये बड़े संस्थान सेमीकंडक्टर डिजाइन, परीक्षण और सत्यापन  में प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। प्रमुख संस्थानों में शामिल हैं:

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, नई दिल्ली
  2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, नई दिल्ली
  3. इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, नई दिल्ली
  4. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली
  5. नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, दिल्ली
  6. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  7. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली
  8. विवेकानंद प्रोफेशनल स्टडीज संस्थान, नई दिल्ली
  9. डीवी2जेएस इनोवेशन एलएलपी, नई दिल्ली

उन्नत ईडीए उपकरणों और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे का उपयोग करके, इन संस्थानों के छात्र वास्तविक सेमीकंडक्टर चिप्स डिजाइन कर रहे हैं, जिससे भारत को अपने सेमीकंडक्टर परिवेश के लिए एक मजबूत प्रतिभा का आधार तैयार करने में मदद मिल रही है। भारत सरकार, सेमीकॉन 2.0 के माध्यम से, पूरे देश में सेमीकंडक्टर डिजाइन, मैन्युफ़ैक्चरिंग और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मुख्य लक्ष्य भारत को सेमीकंडक्टर प्रतिभा और मैन्युफ़ैक्चरिंग के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.