/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

India Korea Trade Agreement: CEPA अपग्रेड को लेकर नई दिल्ली में अहम बैठक

Table of Content

डिजिटल ट्रेड, सप्लाई चेन और औद्योगिक सहयोग के लिए बने उप-समूह

Totaram.news. भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (‘भारत-कोरिया सीइपीए’) के उन्नयन की वार्ताओं का 12वां दौर 25-27 मई 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया। दोनों देशों के बीच 20 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षरित संयुक्त घोषणा के अनुरूप, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कोरियाई व्यापार मंत्री (व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्रालय) यो हान-कू द्वारा कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान, दोनों पक्षों ने ‘भारत-कोरिया सीइपीए’ की उन्नयन वार्ताओं में तेजी लाने की प्रतिबद्धता जताई थी।

इन वार्ताओं की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग की संयुक्त सचिव, कपिल चौधरी और कोरिया गणराज्य के व्यापार, उद्योग एवं ऊर्जा मंत्रालय में व्यापार समझौता नीति के महानिदेशक पार्क ग्यून-ओह ने की। दोनों पक्षों ने ‘भारत-कोरिया सीइपीए’ की उन्नयन वार्ता में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। ये चर्चाएँ रचनात्मक और सहयोगात्मक भावना के साथ हुईं, जो दोनों देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग द्वारा परिकल्पित “भविष्योन्मुखी सहभागिता” को दर्शाती हैं।

दोनों पक्षों ने भारत के द्विपक्षीय व्यापार घाटे को स्वीकार किया, जो 2010 में ‘भारत-कोरिया सीइपीए’ के लागू होने के बाद से काफी बढ़ गया है और इस मुद्दे को समग्र ‘भारत-कोरिया सीइपीए’ ढांचे के भीतर हल करने पर सहमति व्यक्त की। बातचीत के वर्तमान दौर के दौरान, वस्तुओं में व्यापार (टीआईजी), सेवाओं में व्यापार (टाइएस), मूल के नियम (आरओओ) और मूल प्रक्रियाएं (ओपी), निवेश, तथा स्वच्छता एवं पादप-स्वच्छता (एसपीएस) मानकों पर चर्चा की गई।

डिजिटल व्यापार, आपूर्ति श्रृंखला सहयोग और रणनीतिक औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करने के लिए उप-समूह गठित करने का भी निर्णय लिया गया। भारत और कोरिया ने सीइपीए उन्नयन वार्ता को समय-सीमा के भीतर पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसका उद्देश्य एक आधुनिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौता हासिल करना है, जो संतुलित द्विपक्षीय व्यापार और बढ़े हुए सहयोग के साझा दृष्टिकोण का समर्थन करता हो।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.