/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Deoria BJP District President: पूर्व विधायक काली प्रसाद बने देवरिया भाजपा जिलाध्यक्ष

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। देवरिया में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर गुरुवार शाम विराम लग गया। पार्टी ने संगठन के पुराने और भरोसेमंद चेहरे, सलेमपुर के पूर्व विधायक काली प्रसाद को जिले की कमान सौंप दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक काली प्रसाद की सभी जातियों में अच्छी पकड़ और मिलनसार छवि को देखते हुए यह फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस नियुक्ति को भाजपा की जमीनी मजबूती की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

कौन हैं काली प्रसाद

5 जून 1967 को भागलपुर विकास खंड के देवकली गांव में जन्मे काली प्रसाद का राजनीतिक सफर करीब तीन दशक पुराना है। 1996 से 2001 तक भागलपुर के भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख रहे। इसके बाद 2005-2010 में जिला पंचायत सदस्य और 2006-2011 तक जिला योजना समिति के सदस्य रहे।

संगठन में 2009-2012 तक जिला मंत्री, 2013 में प्रदेश परिषद सदस्य, 2017-2019 तक जिला महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2017 में सलेमपुर सुरक्षित सीट से विधायक बने और 2022 तक विधानसभा में रहे। 2022 में टिकट कटने के बावजूद पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक जमीनी नेता को मौका दिया है जो बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहता है। इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने कहा, “पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को और मजबूत करना और 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कमल खिलाना लक्ष्य है।” गौरतलब है कि भाजपा ने गुरुवार को वाराणसी, गोरखपुर समेत कुल 5 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.