TN

TotaRam News

What's Hot

हज-2027 यात्रियों को 30 सितंबर तक फिटनेस प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य

Table of Content

NRI हज यात्रियों को विदेश में सरकारी अस्पताल से करानी होगी जांच

लखनऊ। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-13 दिनांक 15 सितंबर, 2026 जारी कर हज-2027 के चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत चयनित हज यात्रियों को प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केन्द्रों में जांच कराकर एलोपैथिक पद्धति के चिकित्सक से मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा। इसके साथ अग्रिम जमा धनराशि की रसीद एवं अन्य आवश्यक प्रपत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट hajcommittee.gov.in पर 30 सितंबर, 2026 तक अपलोड किए जाने हैं। वेबसाइट पर अपलोड करने में असमर्थ यात्री अपने दस्तावेज उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति कार्यालय में 01 अक्टूबर, 2026 तक जमा कर सकते हैं।

हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग समय पर पूरी करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि एनआरआई (प्रवासी भारतीय), जो अन्य देशों में निवास कर रहे हैं, उनके लिए निर्देशित किया गया है कि वे जिस देश में रह रहे हैं, वहीं के सरकारी चिकित्सालय में मेडिकल स्क्रीनिंग कराकर संबंधित रिपोर्ट हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रेषित/अपलोड करें। प्रदेश के सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को भी हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने चयनित हज यात्रियों से अपील की है कि वे प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर प्रमाण-पत्र एवं जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखें। द्वितीय चरण की जांच के समय संबंधित यात्रियों को यह रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। हज यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से निर्धारित प्रक्रिया का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.