/ Oct 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

SBM-U 2.0 के प्रभाव से स्वच्छ भारत की ओर गोरखपुर का सशक्त कदम

Table of Content

डेस्क। स्वच्छ भारत मिशन – अर्बन 2.0 के प्रभाव से देश भर में स्वच्छता एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। इसी प्रेरणा से गोरखपुर नगर निगम ने रामघाट, राप्ती नदी के तट पर एक प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। “स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ” नाम के इस अभियान ने न केवल घाट की तस्वीर बदली, बल्कि नागरिकों के मन में जिम्मेदारी की नई चेतना भी जगाई।
सुबह की हल्की धूप और राप्ती के शांत प्रवाह के बीच रामघाट पर अभियान के दौरान एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती है। 500 से अधिक नागरिक, यूनिवर्सिटी के छात्र, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय निवासी एक ही उद्देश्य, अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और जागरूक बनाने के लिए से एकत्र होकर आगे बढ़ रहे हैं। अभियान के दौरान घाट परिसर और नदी तट से 170 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इस कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से पुनर्चक्रण के लिए भेजा गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम उठाया गया। यह पहल केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों को यह समझाने का माध्यम भी बनी कि प्लास्टिक प्रदूषण नदी और ईको-सिस्टम के लिए कितना हानिकारक है।
इस अभियान का सबसे आकर्षक पहलू रहा ‘पेंट माई घाट’ कार्यक्रम। घाट की दीवारों और सीढ़ियों पर रंग-बिरंगी कलाकृतियां उकेरी गईं। इन चित्रों में नदी संरक्षण के संदेश, स्वच्छता की प्रेरक झलकियां और स्थानीय संस्कृति की अभिव्यक्ति देखने को मिली। कहीं बच्चों को कचरा डस्टबिन में डालते देखा गया, तो कहीं “मेरा घाट, मेरी जिम्मेदारी” जैसे संदेशों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन कलाकृतियों ने रामघाट को न केवल स्वच्छ बल्कि सौंदर्यपूर्ण और जीवंत बना दिया। अभियान का प्रभाव तुरंत दिखाई देने लगा, स्थानीय नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी और नदी किनारे कचरा फेंकने की प्रवृत्ति में उल्लेखनीय कमी आई। जो लोग पहले ऐसे अभियानों से दूर रहते थे, वे भी इस पहल का हिस्सा बने। विशेष रूप से युवाओं में जिम्मेदारी की भावना प्रबल हुई। छात्रों के लिए यह केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि एक व्यावहारिक सीख बनी कि शहर की स्वच्छता में उनकी सक्रिय भूमिका है।


इस सामूहिक प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया कि जब प्रशासन और नागरिक मिलकर कार्य करते हैं, तो परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है। रामघाट पर हुआ यह आयोजन एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं रहा, बल्कि गोरखपुर के स्वच्छ भविष्य की दीर्घकालिक नींव है। इसने शहरवासियों के मन में यह विश्वास जगाया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह पहल न केवल स्वच्छ भारत के लक्ष्य को सशक्त बनाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सामूहिक संकल्प और सक्रिय भागीदारी से किसी भी शहर को नई पहचान दी जा सकती है। गोरखपुर ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं—अब लक्ष्य है देश के सबसे स्वच्छ और प्रेरणादायक नदी तटों में स्थान बनाना।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित; ड्राइवर घायल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सामने आए दावे की भी हो रही पड़ताल मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। घटना के दौरान अभिनेता सुरक्षित रहे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस ने...

लखनऊ में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण, फैजुल्लागंज और बरावन कला के स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाएं परखीं

स्वास्थ्य महानिदेशक ने उपचार, टीकाकरण और रोग नियंत्रण के दिए निर्देश लखनऊ। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण ने निदेशक उपचार डॉ.एस के चौधरी,निदेशक विद्युत रवि कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. बी. सिंह के साथ रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजुल्लागंज और बरावन कला का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले...

लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

14 से 17 अक्टूबर तक सलालाह में रहा भारतीय नौसेना का पाल प्रशिक्षण पोत डेस्क। भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद वहाँ से रवाना हुआ। इसके साथ ही उसने अपनी ऐतिहासिक महासागरीय तैनाती, लोकायन-2026, को...

उच्च शिक्षा मंत्री ने अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय’ की स्थापना हेतु सौंपा आशय-पत्र

अलीगढ़ व आसपास के युवाओं को मिलेंगे उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रायोजक संस्था ‘ॐ श्री सांई शिक्षा समिति, अलीगढ़’ के प्रतिनिधियों को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘सांई ग्लोबल विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना हेतु औपचारिक आशय-पत्र...

यूपी में खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों पर सख्ती, मिठाई-चटनी में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल पर रोक

रंगों के नियम तोड़ने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई लखनऊ। मिठाइयों, स्नैक्स, मोमोज, चटनी, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए रासायनिक रंगों के मनमाने इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), उत्तर प्रदेश ने खाद्य कारोबारियों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.