TN

TotaRam News

What's Hot

Kannada Actor Dileep Raj Death News: हार्ट अटैक से निधन

Table of Content

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में गहरा दुख

डेस्क। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता, निर्माता और डबिंग आर्टिस्ट Dileep Raj का मंगलवार 13 मई को निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

दिलीप राज के अचानक निधन से कन्नड़ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करीब दो दशक से ज्यादा समय तक मनोरंजन जगत में सक्रिय रहे दिलीप ने फिल्मों और टीवी दोनों में अपनी खास पहचान बनाई थी। उन्होंने Milana, U Turn, Orchestra Mysuru और ‘You’re Responsible For Your Own Things’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। हाल ही में वह कन्नड़ फिल्म Love Mocktail 3 में एक वकील की भूमिका में नजर आए थे।

‘मिलना’ फिल्म से मिली पहचान, अभिनय के साथ डबिंग और निर्देशन में भी दिखाया था दम

दिलीप राज को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2007 में आई फिल्म Milana से मिली, जिसमें उन्होंने सुपरस्टार Puneeth Rajkumar के सामने विलेन का किरदार निभाया था। इस भूमिका ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और साल 2005 में फिल्म Boyfriend से बड़े पर्दे पर कदम रखा था। अभिनेता होने के साथ-साथ दिलीप राज निर्माता, निर्देशक और डबिंग आर्टिस्ट भी थे। उन्होंने कई फिल्मों के लिए कन्नड़ डबिंग का काम किया और इंडस्ट्री में बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाते थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने अभिनेत्री Radhika Pandit के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स में काम किया था, जो अब कन्नड़ स्टार Yash की पत्नी हैं। दिलीप राज के निधन से कन्नड़ सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.