/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

महानिदेशक ने किया सीएचसी चिनहट का किया निरीक्षण

Table of Content

लखनऊ। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिनहट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी, आईपीडी, उपस्थिति रजिस्टर, ऑपरेशन थियेटर और फार्मेसी का जायजा लिया। केंद्र पर स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई तथा आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं भी उपलब्ध मिलीं। इसके अलावा डेंटल कक्ष का निरीक्षण किया और सर्जन से वार्तालाप कर वहाँ पर और सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था में संतोषजनक मिली। अधिकारी और कर्मचारी यूनिफ़ॉर्म में थे। साथ ही साइन बोर्ड भी उचित स्थानों पर लगे पाए गए। इस दौरान महानिदेशक ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। “उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों में गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए।”
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को आमजन के साथ संतुलित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने हिदायत दी कि अस्पताल में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.