TN

TotaRam News

What's Hot

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

Table of Content

उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक कर जनपद एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सुझावों एवं जनअपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों से आए स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

‘जनता दर्शन’ में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसामान्य की शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जनप्रतिनिधियों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना, उनकी वास्तविक स्थिति को समझना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक नागरिक को सुशासन का अनुभव हो।

उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें और स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें, ताकि जनहित से जुड़े विषयों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और गति मिलती है तथा जनता की अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए जनहित के विषयों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.