TN

TotaRam News

What's Hot

बारात से पहले उठी अर्थी: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर चौराहे पर हुए इस हादसे में दुल्हन अर्चना पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बरियारपुर क्षेत्र के गौरकोठी गांव निवासी अर्चना पासवान, जो बैरिस्टर पासवान की पुत्री थीं, की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। घर में शादी का उत्साह, मेहमानों की चहल-पहल और बारात के स्वागत की तैयारियों के बीच हर कोई खुश नजर आ रहा था।

मंगलवार को दोपहर के समय अर्चना शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर जा रही थीं। इसी दौरान बरियारपुर चौराहे के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

जिस घर में कुछ ही घंटों बाद बारात आने वाली थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। मां, जो बेटी की विदाई के गीत गा रही थी, अब बदहवास होकर किस्मत को कोस रही है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

केशव मौर्य ने काशी को सौगातों के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए उनका हृदयतल से आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल काशी सहित पूरे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है।उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री...

मानचित्र प्रक्रिया होगी अधिक सरल, योग्य आर्किटेक्ट्स को इम्पैनल करेगा एलडीए

लखनऊ। लखनऊ में भवन मानचित्र बनवाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एलडीए योग्य आर्किटेक्ट्स का पैनल तैयार करेगा, जो अधिक सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत मानचित्र पास कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर आर्किटेक्ट्स के इम्पैनलमेंट के लिए विज्ञापन जारी...

बाजार हस्तक्षेप योजना के अंतर्गत लखनऊ व फर्रुखाबाद में आलू की खरीद शुरू

लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए विभिन्न जनपदों में आलू क्रय केन्द्र तत्काल स्थापित कर खरीद प्रक्रिया प्रारंभ करने को कहा। मंत्री के निर्देशों...

एलडीए ओटीएस: 10 दिन में 461 आवेदन, टॉप 10 बकायेदारों की सूची बनेगी

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं।उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना...

आयुष मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों में तेजी

डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के भव्य और प्रभावशाली आयोजन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आयुष मंत्रालय ने आज एक उच्च स्तरीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने की और इसमें भारत सरकार के प्रमुख मंत्रालयों और विभागों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.