TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया में गैस की किल्लत गहराई: सलेमपुर के मझौली राज गोदाम पर 200 मीटर लंबी लाइन, कई इलाकों में होटल-ढाबे लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर

Table of Content

संजय मिश्र।

देवरिया। देवरिया जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों से लेकर होटल और चाय-नाश्ते की दुकानों तक की परेशानी बढ़ा दी है। सदर, सलेमपुर, खुखुंदू, मगहरा, बरहज और लार क्षेत्र में गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं कई दुकानदार लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के मझौली राज स्थित गैस गोदाम पर मंगलवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि सैकड़ों लोग करीब 200 मीटर लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण कई उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर ही बैरंग लौट गए।

गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि घरों में गैस खत्म हो जाने के कारण लोग सुबह से ही खाली सिलेंडर लेकर गोदाम पर पहुंच गए, लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी गैस मिलने को लेकर अनिश्चितता बनी रही। भीड़ अधिक होने से लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। जिले के कई अन्य क्षेत्रों—सदर, खुखुंदू, मगहरा, बरहज और लार में भी गैस की आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस किल्लत का असर छोटे होटल, ढाबों और चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई दुकानदारों ने बताया कि गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरन लकड़ी और कोयले पर खाना बनाने और नाश्ता तैयार करने का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लागत और मेहनत दोनों बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं और व्यापारियों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.