TN

TotaRam News

What's Hot

मलिहाबाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, 61 लोगों की रैपिड जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव

Table of Content

लखनऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर मलिहाबाद क्षेत्र के कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रैपिड जांच अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम तरौना और ग्राम जालामऊ में कुल 61 लोगों की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देश के क्रम में डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. निशांत निर्वाण (उप मुख्य चिकित्साधिकारी) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद के अधीक्षक की टीम ने निरंकारी भवन मुंशीखेड़ा, ग्राम तरौना और ग्राम जालामऊ का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान ग्राम तरौना में 50 तथा ग्राम जालामऊ में 11 व्यक्तियों की रैपिड टेस्ट जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। इससे पहले 8 मार्च 2026 को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन क्षेत्रों का भ्रमण कर 20 लोगों की रैपिड जांच की थी, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी जांच अभियान चलाया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित स्वास्थ्य खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Rewa Accident: PM Narendra Modi ने मध्य प्रदेश हादसे में मृतकों के प्रति जताया शोक

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक पोस्ट में...

SIET Lucknow New Logo: ‘नई पहचान, नई उड़ान’ के साथ शिक्षा और तकनीक के संतुलन पर जोर

नए लोगो में ज्ञान, शांति, डिजिटल लर्निंग और सुदूर क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंच का संदेश लखनऊ। राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी), निशातगंज, लखनऊ में बुधवार को ‘नई पहचान, नई उड़ान’ थीम के साथ नवीन लोगो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने की। इस अवसर पर डॉ....

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 101.49 करोड़ जारी

छह प्रमुख निर्माण कार्यों से छात्राओं के आवास, स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में...

किताबों से निकलकर गांव की विरासत से रू-ब-रू हुए 30 विद्यार्थी, मनगढ़ गांव बना ‘लिविंग क्लासरूम’

‘विजिट माई स्टेट’ के तहत छात्रों ने जाना भक्ति धाम का इतिहास प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की ग्रामीण विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल के तहत बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ गांव में 30 विद्यार्थियों ने क्लास की चारदीवारी से बाहर निकलकर इतिहास, संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से जाना। जवाहर इंटर...

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.