TN

TotaRam News

What's Hot

C P Radhakrishnan ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं

Table of Content

आरएसएस एक छोटी सी शुरुआत से बढ़कर एक वैश्विक संगठन बन गया है”: उपराष्ट्रपति

डेस्क। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में साप्ताहिक विवेक द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ का विमोचन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने 1948 में स्थापित ‘साप्ताहिक विवेक’ के लंबे इतिहास और महाराष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक तथा सार्वजनिक जीवन में इसके जुड़ाव का उल्लेख किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों और महत्वपूर्ण सामाजिक प्रश्नों पर पुस्तकें तथा शोध-आधारित साहित्य प्रकाशित करने की इसकी परंपरा की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन ऐसे सही समय पर हुआ है, जब 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है। उन्होंने कहा, “संघ से मेरा नाता बहुत पुराना रहा है, इसलिए इस किताब के विमोचन में शामिल होना मेरे लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरएसएस की स्थापना सांस्कृतिक हिंदुत्व के पुनरुत्थान के उद्देश्य से की गई थी और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने हिंदुत्व और संघ के बीच के अटूट संबंध पर जोर दिया था।

RSS की शताब्दी पर इतिहास और विचारों पर जोर

उन्होंने कहा कि यह शताब्दी वर्ष एक ऐसा अवसर है, जब एक लंबे समय से विकसित हुए इस संगठन के इतिहास, विचारों और कार्यपद्धति पर चिंतन किया जाए। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यपद्धति समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे यह सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ एक महत्वपूर्ण संगठन के रूप में स्थापित हुआ है।

हिंदुत्व के समावेशी स्वरूप पर जोर देते हुए सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा, “हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है। हिंदुत्व किसी का विरोधी हो भी नहीं सकता। यह सबको साथ लेकर चलता है।” उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक हिंदुत्व मूल मूल्यों, सांस्कृतिक आदर्शों, सच्चे मानवीय संबंधों और सार्वभौमिक कल्याण के आदर्श का एक सुंदर संगम है।

उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि “हिंदुत्व” शब्द ने अलग-अलग ऐतिहासिक और बौद्धिक संदर्भों में भिन्न-भिन्न अर्थ ग्रहण किए हैं, और राजनीतिक विचारकों, विद्वानों, संगठनों तथा आलोचकों द्वारा इसकी अलग-अलग व्याख्याएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए इस विषय को गहराई से समझने के लिए इसके ऐतिहासिक विकास, दार्शनिक पहलुओं और इसके इर्द-गिर्द मौजूद विभिन्न दृष्टिकोणों को समझना आवश्यक है।

उपराष्ट्रपति ने बताया RSS का वैश्विक विस्तार

गंगा नदी का उदाहरण देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि जिस प्रकार यह नदी हिमालय से एक छोटी सी धारा के रूप में निकलती है और आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंचते-पहुंचते इतनी विशाल हो जाती है कि बड़े-बड़े जहाजों को भी आगे बढ़ाने में सक्षम हो जाती है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा को भी एक अभूतपूर्व विस्तार और व्यापकता के रूप में देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा, “संघ की शुरुआत कुछ ही लोगों के साथ एक छोटे से संगठन के रूप में हुई थी। आज यह एक वैश्विक संगठन बन चुका है और पूरे देश में अपनी जड़ें जमा चुका है, जहाँ इसके स्वयंसेवक राष्ट्रीय और सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं।” सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि योग, एक प्राचीन भारतीय पद्धति से निकलकर आज एक वैश्विक अभ्यास बन चुका है। यह इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे कोई भारतीय परंपरा अपनी भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे जाकर एक व्यापक वैश्विक संवाद का हिस्सा बन सकती है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि “विश्वसंचार” शब्द दुनिया भर में विचारों के प्रवाह और संवाद को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को यह समझने का अवसर देती है कि कैसे भारत की सांस्कृतिक विरासत के आयामों ने वैश्विक यात्रा की, अन्य समाजों के साथ संवाद कायम किया और नए रूप तथा अर्थ हासिल किए।

युवाओं से विरासत समझने और शोध करने का आग्रह

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे वर्तमान को गढ़ने वाले संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थानों के प्रति सजग रहते हुए भारत की समृद्ध विरासत का अध्ययन करें, प्रश्न करें, शोध करें और उसे गहराई से समझें। उन्होंने कहा, “कोई भी सभ्यता तभी फलती-फूलती और समृद्ध होती है, जब उसमें अपने बुनियादी मूल्यों, संस्कृति और जीवन-मूल्यों में अपनी जड़ें बनाए रखते हुए बदलावों को अपनाने का आत्मविश्वास होता है।”

सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘विश्वसंचार हिंदुत्व का’ पुस्तक का प्रकाशन करने के लिए साप्ताहिक विवेक के लेखकों, शोधकर्ताओं, संपादकों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक भारत की सांस्कृतिक यात्रा के गहन अध्ययन को बढ़ावा देगी और हिंदुत्व, सांस्कृतिक पहचान तथा विश्व के साथ भारत के संबंधों पर अर्थपूर्ण चर्चा को प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों में राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, सुयोग टेलीमैटिक्स लिमिटेड, मुंबई के प्रबंध निदेशक शिवशंकर, साप्ताहिक विवेक के संपादक रवींद्र गोले तथा अन्य लोग शामिल थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.