TN

TotaRam News

What's Hot

Avadh Girls Degree College में NSS Foundation Day मनाया गया, AI पर नुक्कड़ नाटक ने दिया संदेश

Table of Content

अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज लखनऊ में NSS स्थापना दिवस समारोह

लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज के एनएसएस क्लब द्वारा पंडित बिरजू महाराज सांस्कृतिक क्लब के सहयोग से एनएसएस स्थापना दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. बीना राय ने सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं को सामुदायिक सेवा अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आनंद बल्लभ जोशी ने स्वयंसेवकों को “स्वयं से पहले आप” के मंत्र को आत्मसात कर समर्पण के साथ सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में गणेश वंदना, एनएसएस गीत, काव्य पाठ, नृत्य प्रस्तुतियों और डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “AI : वरदान या श्राप” विषय पर नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने जिम्मेदार नागरिकता और समाज में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों मीना कुमारी एवं कविता यादव तथा पंडित बिरजू महाराज सांस्कृतिक क्लब की सचिव प्रो. प्रीति अवस्थी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

Varuna Exercise 2026: INS Trishul फ्रांस पहुंचा

भारत-फ्रांस नौसेना के बीच 24वें ‘वरुण’ अभ्यास में बढ़ेगा समुद्री सहयोग और तालमेल डेस्क। भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए आईएनएस त्रिशूल 22 सितंबर 2026 को फ्रांस के टूलॉन पहुंचा। ‘वरुण’ अभ्यास के दौरान बंदरगाह और समुद्र में पेशेवर कार्यकलाप होंगे, जिनमें...

UPESSC Principal Exam 2026: लखनऊ में प्राचार्य पद की लिखित परीक्षा नकलविहीन सम्पन्न

A.I. कैमरों के माध्यम से परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सतत नजर लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 02/2026 के अंतर्गत प्राचार्य (अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय) पद के लिए लिखित परीक्षा गुरुवार को जनपद लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 11:30 बजे तक सम्पन्न...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती: लखनऊ में विचार गोष्ठी, अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर चर्चा

सूचना निदेशालय में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर हुई चर्चा लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर आज सूचना निदेशालय, लखनऊ में राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन संगठन के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के...

Asian Games: सीमा ने 10,000 मीटर दौड़ में जीता Bronze Medal, PM Modi ने दी बधाई

धैर्य, अनुशासन और मेहनत की शानदार उपलब्धि डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर सीमा के प्रति गर्व व्यक्त किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके दृढ़ प्रदर्शन से कई वर्षों बाद इस स्पर्धा में भारत को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.