TN

TotaRam News

What's Hot

भारत की BRICS अध्यक्षता 2026: इंदौर में होगी युवा उद्यमिता कार्य समूह की अहम बैठक

Table of Content

इंदौर में BRICS युवा उद्यमिता बैठक 2026

Totaram.news. वर्ष 2026 में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग 20-21 मई, 2026 को इंदौर में ब्रिक्स युवा उद्यमिता कार्य समूह की बैठक का आयोजन करेगा। यह बैठक “सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” के व्यापक विषय के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस बैठक में युवा उद्यमी तथा ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक साथ आएंगे। यह नवाचार, उद्यमशीलता और सतत विकास के प्रमुख चालक के रूप में युवाओं पर भारत के निरंतर जोर को दर्शाता है।

इस दो दिवसीय कार्यक्रम को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया वर्चुअल तरीके से संबोधित करेंगे। कार्य समूह की इस बैठक के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे करेंगी, जो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ-साथ उद्घाटन भाषण भी देंगी। इस सत्र में मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और युवा कार्यक्रम विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल भी अपने विचार व्यक्त करेंगी।

इस कार्यक्रम में संरचित चर्चाएं, संवादात्मक सत्र और सहयोगात्मक आदान-प्रदान शामिल होंगे, जिनका उद्देश्य ब्रिक्स देशों में युवा नेतृत्व वाले उद्यमशीलता परितंत्र को मजबूत करने पर संवाद को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में डिजिटल नवाचार, समावेशिता और स्थिरता पर विषयगत सत्रों के साथ-साथ अंतर-देशीय शिक्षण और सहभागिता के अवसर भी शामिल होंगे। यह बैठक युवा उद्यमियों के बीच अनुभव साझा करने, साझेदारी के अवसर तलाशने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगी। साथ ही, यह ब्रिक्स देशों में आर्थिक विकास और सामाजिक प्रभाव के चालक के रूप में उद्यमिता को आगे बढ़ाने पर एक साझा समझ विकसित करने में भी योगदान देगी। यह पहल ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने और सार्थक अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.