TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में डेंगू के 8 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण

Table of Content

जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में दवाएं, क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस वितरित

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 19 अक्टूबर 2026 को जिले में डेंगू के आठ नए धनात्मक मरीज मिले। इनमें इंदिरा नगर में तीन, सिल्वर जुबली में दो तथा चंदरनगर, अलीगंज और टुड़ियागंज में एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर फैजुल्लागंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य सर्वेक्षण कर लोगों को जरूरी दवाएं वितरित कीं और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

फैजुल्लागंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसमा के नेतृत्व में क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम की टीम ने जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया। इस दौरान लोगों को आवश्यक दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

मिलत नगर में 32 लोगों को मिली चिकित्सा सुविधा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मिलत नगर की कच्ची ढाल में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 32 लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की टीम और 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है।

मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए जारी की गई सलाह

डेंगू एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की है। पानी की टंकियों एवं बर्तनों को ढककर रखने, कूलर का पानी हर सप्ताह खाली कर उसकी सफाई करने और फूलदान, बर्ड बाथ सहित अन्य पात्रों का पानी नियमित रूप से बदलने की सलाह दी गई है। पुराने टायर, कबाड़, अनुपयोगी बोतलों और नारियल के खोल में पानी जमा न होने देने तथा इनका उचित निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया है।

मच्छरों से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सोते समय मच्छरदानी लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करने की सलाह दी है। बच्चों को भी मच्छरों के काटने से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया है। बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की गई है।

मौसमी बीमारियों से संबंधित जानकारी, सहयोग और सहायता के लिए लोग मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, लखनऊ के कंट्रोल रूम नंबर 0522-2622080 पर संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में डेंगू के 8 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण

जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में दवाएं, क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस वितरित लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 19 अक्टूबर 2026 को जिले में डेंगू के आठ नए धनात्मक मरीज मिले। इनमें इंदिरा नगर में तीन, सिल्वर जुबली में दो तथा चंदरनगर, अलीगंज और टुड़ियागंज में...

शरद ऋतु में विरेचन कर्म क्यों है महत्वपूर्ण, जानें किन रोगों में मिल सकता है लाभ

आयुर्वेद में पित्त दोष के शोधन की प्रमुख विधि है विरेचन, विशेषज्ञ की देखरेख में ही कराएं पंचकर्म चिकित्सा गोरखपुर। आयुर्वेद के अनुसार, वर्षा ऋतु में संचित पित्त दोष का शरद ऋतु में प्रकोप हो सकता है। इस ऋतु में सूर्य की तीक्ष्ण किरणों और बढ़ती गर्मी के प्रभाव से पित्त दोष में वृद्धि की...

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों में बदलाव नई दिल्ली। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी), अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम-सीपीएसई और संबद्ध कार्यालयों के साथ 17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुआ। इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के...

NHRC Human Rights Quiz 2026 के 10 विजेताओं की घोषणा, ₹15,000 का प्रथम पुरस्कार

इस क्विज में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपने ऑनलाइन ‘मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव’ के 10 विजेताओं की घोषणा की है। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 सितंबर से 10 अक्टूबर,...

अवनी लेखारा ने Asian Para Games 2026 में जीता सिल्वर मेडल, PM मोदी ने दी बधाई

महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का बढ़ाया मान डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी। उन्होंने उनके शानदार स्कोर, निरंतरता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.