TN

TotaRam News

What's Hot

फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

Table of Content

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फतेहपुर के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला (सर्किट हाउस) जीटी रोड फतेहपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से संबंधित बैठक की।

उन्होंने समीक्षा के दौरान बाबा साहब अंबेडकर प्रोत्साहन रोजगार योजना, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), वीबीजी–जी राम जी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला उद्यान विभाग की योजनाएं, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से संबंधित विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकासपरक जनकल्याणकारी, निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चरणबद्ध तरीके से ससमय जनहित में पूरा कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित हो गए है, का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराते हुए पात्रता के आधार पर सभी अनुमन्य योजनाओं(विद्युत कनेक्शन, शौचालय, शुद्ध पेय जल, उज्ज्वला योजना, आदि)से आच्छादित करना सुनिश्चित करें, साथ ही पूर्व में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, के लाभार्थी सभी अनुमन्य सुविधाओं से आच्छादित न हो तो आच्छादित करा दे। उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद में जो सड़के खराब हो गई है या सड़कों पर गड्डे हो गए है, को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से जनहित में पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपायुक्त श्रम रोजगार वीबी–जीरामजी को विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा जॉब कार्ड धारकों को रोज़गार मुहैया कराए। डबल इंजन की सरकार की मंशानुरूप कोई भी परिवार कच्चे/जुग्गी, झोंपड़ी में न रहे, के लिए पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से हर हाल में संतृप्त किया जाय। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभांवित किया जाय साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि पात्र व्यक्ति को भटकना न पड़े। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था के बारे में विस्तर से चर्चा करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के अवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग उ0प्र0 सरकार कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप जिलाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रम रोजगार, डीसी एनआरएलएम, अधिशाषी अभियंता आरईएस सहित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया Agri Welfare Portal

किसानों को मोबाइल पर ही मिलेंगी खेती-किसानी से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि की नवमी पर किसानों के लिए संशोधित ‘एग्री वेलफेयर पोर्टल’ का औपचारिक...

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं

धर्म और न्याय की विजय का दिया संदेश नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने दशहरा की पूर्व संध्या पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है, “विजयादशमी के शुभ अवसर पर, देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। प्रभु श्रीराम की रावण पर विजय...

फतेहपुर में केशव प्रसाद मौर्य ने विकास कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं: केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ। केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद फतेहपुर के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला (सर्किट हाउस) जीटी रोड फतेहपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से संबंधित बैठक की। उन्होंने समीक्षा...

लखनऊ में डेंगू के 8 नए मरीज मिले, फैजुल्लागंज में 55 घरों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण

जुगल विहार कॉलोनी और नंदा फार्म में दवाएं, क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस वितरित लखनऊ। राजधानी लखनऊ में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। 19 अक्टूबर 2026 को जिले में डेंगू के आठ नए धनात्मक मरीज मिले। इनमें इंदिरा नगर में तीन, सिल्वर जुबली में दो तथा चंदरनगर, अलीगंज और टुड़ियागंज में...

शरद ऋतु में विरेचन कर्म क्यों है महत्वपूर्ण, जानें किन रोगों में मिल सकता है लाभ

आयुर्वेद में पित्त दोष के शोधन की प्रमुख विधि है विरेचन, विशेषज्ञ की देखरेख में ही कराएं पंचकर्म चिकित्सा जौनपुर। आयुर्वेद के अनुसार, वर्षा ऋतु में संचित पित्त दोष का शरद ऋतु में प्रकोप हो सकता है। इस ऋतु में सूर्य की तीक्ष्ण किरणों और बढ़ती गर्मी के प्रभाव से पित्त दोष में वृद्धि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.