TN

TotaRam News

What's Hot

UP Ayush Minister Review Meeting: 9 मंडलों के आयुष अस्पतालों की समीक्षा

Table of Content

आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथ अस्पतालों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एमओएस) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आज यहाँ योजना भवन के सभागार में प्रदेश के झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़, अगरा, मैरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, देवीपाटन एवं बरेली मण्डल के अंतर्गत जिलों के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक, यूनानी अधिकारी एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी मण्डलीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष अस्पतालों में चिकित्सकों की कार्यस्थल पर ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाय एवं ओ0पी0डी0 में आये हुए मरीजों का समुचित उपचार किया जायें।
डॉ. दयालु ने अधिकारियों को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। जहां पर दवाओं की कमी हो उसकी सूचना प्राथमिकता के आधार पर दी जाये, ताकि दवाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाए और रोगियों का समय से पूरा उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों मे मांग और आवश्यकता के अनुसार दवाइयां खरीदी जाये, जो दवाइयाँ कॅामन हैं और उनकी अधिक मांग है उनकों प्राथमिकता के आधार पर खरीदें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

श्रावस्ती में सोवा-रिग्पा पद्धति के प्रचार पर दिया गया बल

आयुष मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक प्रयास करें कि ओ0पी0डी0 में आए मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी आयुष चिकित्सालय (आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथ) में समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में ओपीडी संख्या बढ़ाने का हरसम्भव प्रयास करें। जिससे कि अधिक से अधिक गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों का उपचार सुचारू ढंग से किया जा सके। आयुष चिकित्सालयों में नियमित रूप से कैम्प लगाकर आमजनमानस को जागरूक कर मरीजों का उपचार करें। उन्होंने कहा कि बौध धर्म से जुड़े क्षेत्रों, जहाँ श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है, जैसे श्रावस्ती जनपद वहाँ ‘‘सोवा-रिग्पा’’ पद्धति के प्रचार प्रसार पर भी बल दिया जायें। आयुष मंत्री ने कहा राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में किसी भी अधिकारी के द्वारा कार्य करने में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी तथा संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

हर्बल गार्डन विकास के लिए औषधीय पौधों के रोपण के निर्देश

आयुष मंत्री ने कहा कि आयुष चिकित्सालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि बुर्जुगों, महिलाओं और बच्चों को असुविधा न हो। चिकित्सालयों में हर्बल गॉर्डल के विकास हेतु अधिक से अधिक औषधीय पौधों के रोपड़ पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये है। प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने मंत्री को विभाग की अद्यतन प्रगति केे विषय में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने मंत्री जी आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में महानिदेशक आयुष चैत्रा वी0, निदेशक आयुर्वेद डॉ. नारायण दास, निदेशक होम्योपैथ डॉ. पी.के. सिंह, यूनानी निदेशक प्रो. जमाल अख्तर सहित 09 मण्डलों के आयुष चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.