/ Nov 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की

Table of Content

डेस्क। ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर, डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने आज (16 अप्रैल, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति,द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। डॉ. स्टॉकर की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2024 में भारत और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा ने हमारे संबंधों को एक नई दिशा दी, जिससे नवाचार, नवीकरणीय एवं स्वच्छ ऊर्जा, हाइड्रोजन, जल एवं अपशिष्ट प्रबंधन तथा एआई जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार हुआ है।
राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के निष्कर्ष के तुरंत बाद हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों को एक नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रियाई कंपनियों के लिए भारत में व्यापार और निवेश के विस्तार के व्यापक अवसर हैं, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी और एआई जैसे उभरते क्षेत्रों में। उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और ऑस्ट्रिया दोनों ही ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं और विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम में से एक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 2024 में शुरू किया गया ‘इंडिया-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज’ इस क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत कर रहा है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि यह यात्रा भारत और ऑस्ट्रिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी महत्वपूर्ण आयामों को गति प्रदान करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एलडीएः वेलनेस सिटी में 214 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 338 भूखण्ड

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुयी योजना के द्वितीय चरण की लॉटरी लखनऊ। एलडीए ने वेलनेस सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत भूमि देने वाले काश्तकारों को मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में हुये इस लॉटरी ड्रॉ में 214...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ICMR राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के गोल्डन जुबिली समारोह का किया उद्घाटन

मलेरिया उन्मूलन पर दिया जोर नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मलेरिया लंबे समय से भारत सहित दुनिया के कई देशों में एक...

Lucknow News: गोमती तट पर ‘योगी की पाती’ का आकर्षण, रंग दे बसंती मंच पर भक्ति गीतों पर झूमे युवा

गोमती तीरे उतरा ‘समूचा भारत’,आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी लखनऊ। गोमती तीरे 1090 चौराहे पर मंगलवार को ‘समूचा भारत’ उमड़ा और ‘योगी की पाती’ का अवलोकन किया। सभी ने 2017 के पश्चात ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपने नजरिए से भी देखा। लोगों ने कैनवास पर अपने मनोभाव...

अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि, राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मथुरा में केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मथुरा में श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के महानायक एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस...

UP School Education: स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश, बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी और विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता पर जोर

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिए निर्देश लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश के समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं और शैक्षिक गतिविधियों की गहन समीक्षा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.