/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

पर्यटन मंत्री कल से मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा तथा इटावा के भ्रमण पर

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 17 अप्रैल, 2026 के अपराह्न से इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी तथा आगरा के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को अपराह्न 04ः30 बजे बुद्धा पार्क नुमाइश मैदान इटावा में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शनिवार 18 अप्रैल को ट्रांजिट हास्टल पीडब्लूडी पुलिस लाइन के सामने मैनपुरी में पूर्वाहन 09ः30 बजे से 01 बजे तक जनता की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा की मैनपुरी यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पर्यटन मंत्री 18 अप्रैल को ही छपट्टी मैनपुरी में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार 19 अप्रैल को कैम्प कार्यालय सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद में पूर्वाहन 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इसके उपरान्त डा0 धर्मेन्द्र नाथ आई सेंटर के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। इसके पश्चात अपराह्न 02 बजे नवीन जैन सदस्य राज्यसभा के सुपुत्र के शुभ विवाह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
इसके उपरान्त आबिदगढ़ पोइया चौराहा हाथरस रोड आगरा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख जगवीर सिंह के आवास पर जायेंगे। इसके पश्चात प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक टुन्डला की पुत्री के शुभ विवाह में शामिल होंगे। इसके बाद अम्बेडकर भवन नई बस्ती थाना दक्षिण फिरोजाबाद स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि होंगे। सोमवार 20 अप्रैल को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.