TN

TotaRam News

What's Hot

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Table of Content

लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। मामला सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने और कथित रूप से पार्टी का अपमान करने से जुड़ा है।
सपा नेताओं का आरोप है कि अपर्णा यादव ने विधानसभा के सामने पार्टी का झंडा जलाकर समाजवादी पार्टी का अपमान किया। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात अपर्णा यादव ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की थी।
महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अपर्णा यादव ने विपक्षी दलों को ‘नारी विरोधी’ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और झंडे जलाए थे। इस मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप कुमार समेत कई नेताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर अपर्णा यादव के खिलाफ तहरीर सौंपी और कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रेलवे व इंजीनियरिंग अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

डेस्क। भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (2022 और 2023 बैच) और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा (सड़क) के सहायक कार्यकारी इंजीनियरों (2021, 2022, 2023 और 2024 बैच) ने आज (20 अप्रैल, 2026) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के विकास के एक महत्वपूर्ण...

प्रधानमंत्री ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के...

उधना में 23,000 से अधिक यात्रियों को सुविधा, रात में दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलेंगी

डेस्क। भारतीय रेलवे 2026 के गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है। गर्मों की छुट्टियों के दौरान अपने गृह नगर जा रहे यात्रियों ने गुजरात के उधना रेलवे स्टेशन पर पश्चिमी रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताया...

विरासत और बुद्धिमत्ता का संगम: एआई के जरिए कारीगरों का सशक्तिकरण

डेस्क। समावेशी डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक अग्रणी कदम उठाते हुए, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 2,500 से अधिक लाभार्थियों – जिनमें पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार शामिल हैं – को अपनी आजीविका और व्यावसायिक संभावनाओं को बेहतर बनाने हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के...

ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, डील नहीं तो पावर प्लांट और ब्रिज तबाह करने की चेतावनी

डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। सीजफायर उल्लंघन का आरोप ईरान पर लगाते हुए कहा है कि अगर डील नहीं की तो देश का हरेक पावर प्लांट और ब्रिज तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह बयान रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.