TN

TotaRam News

What's Hot

अमित शाह कल CISF 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

Table of Content

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को ओडिशा के मुंडली में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्री भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के परिसर का भूमिपूजन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही, केन्द्रीय गृह मंत्री NFSU के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल रूप से उद्घाटन भी करेंगे। अमित शाह NFSU परिसर के साथ स्थित केन्द्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL), भुवनेश्वर का भूमिपूजन भी करेंगे। अमित शाह भुवनेश्वर में ‘नूतन न्याय संहिता’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, केंद्रीय गृह सचिव, NFSU के संस्थापक कुलपति सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, गृह मंत्रालय से संबंधित पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन और कई पुलिस स्टेशनों में CC एवं EO सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अतिरिक्त भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (IIT), भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) के साथ समझौता-ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। NFSU का भुवनेश्वर कैंपस ओडिशा के फोरेंसिक और जांच संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बने इस स्थायी कैंपस को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। NFSU का यह अस्थायी कैंपस तीन विशिष्ट शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ परिचालन शुरू कर रहा है, जिनमें एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस, एम.एससी. डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा, और एलएल.एम. साइबर कानून और साइबर अपराध जांच शामिल हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.