/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

अमित शाह ने आज लुधियाना, पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया

Table of Content


नशे के खिलाफ लड़ाई में बेटों को खोने वाले परिवारों से मिले अमित शाह

डेस्क। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लुधियाना पंजाब में विजयदशमी उत्सव में भाग लिया और ‘चिट्टे के प्रतीकात्मक रावण’ का दहन किया। अमित शाह ने कहा कि हमारी परंपरा में रावण के पुतले का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। विजयदशमी का दिन हर व्यक्ति को अपने अंदर के अहंकार, मद, लोभ और अन्य बुराईयों को समाप्त करने का दिन है। आज ही के दिन हजारों साल पहले प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और तब से पूरी दुनिया बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रभु श्री राम की विजय को मनाती है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से सुनते आए थे कि रावण दहन देखना है तो लुधियाना में जाकर देखो, 200 साल से यहाँ पर रामलीला कमेटी रावण दहन का कार्यक्रम करती है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब के तीन स्थानों पर नशे के खिलाफ लड़ाई में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों से आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन परिजनों की आँखों के आँसू, उनके सवाल और वेदना किसी भी व्यक्ति को झंझोड़ कर रख देने वाली है। अमित शाह ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक हत्या की जाँच CBI को सौंपी है। उन्होंने पंजाब सरकार से कहा कि बाकी दो हत्याओं की जांच भी CBI को सौंप दे। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन मामलों में न्याय होकर रहेगा। एक बार CBI को जांच सौंपने के बाद इन हत्याओं में कितना भी बड़ा व्यक्ति संलिप्त हो, मोदी सरकार उसे ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे डाल देगी।


अमित शाह का संकल्प: 2029 तक नशामुक्त होगा पंजाब

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज विजयदशमी के दिन ही यह संकल्प लेते हैं कि 31 दिसंबर 2029 तक हम पूरे पंजाब को नशे के कारोबार से मुक्त कर एक नशामुक्त पंजाब बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले तीनों बहादुरों को इससे बड़ी श्रद्धांजलि कोई नहीं हो सकती। अमित शाह ने कहा कि पंजाब की जनता Narcotics Control Bureau की toll-free helpline पर नशे के कारोबार की सूचना देगी तो मोदी सरकार उस पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का रिकॉर्ड है कि हमने जो कहा है, वह करके दिखाया है। धारा 370 और 35 ए चली गई, आतंकवाद समाप्ति की कगार पर है और नक्सलवाद को हमने समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हम नशे के कारोबार को भी समाप्त कर देंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

काशी देव दीपावली 2026: 21 लाख दीपों से जगमगाए वाराणसी के घाट, 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से दिखा शिव तांडव

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने की महाआरती वाराणसी/लखनऊ। वाराणसी में देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा के घाटों से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक 21 लाख दीपों की रोशनी ने काशी को जगमग कर दिया। गंगा के...

लखनऊ के करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सीडीई कार्यक्रम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आधुनिक डेंटल इम्प्लांट तकनीकों और मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष...

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

देव दीपावली 2026: 24 नवंबर को 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे वाराणसी के गंगा घाट, 2,100 ड्रोन शो होगा खास आकर्षण

दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती होगा आकर्षण  लखनऊ। कार्तिक पूर्णिमा पर धर्म और आस्था की नगरी काशी देव दीपावली के दिव्य उत्सव के लिए सजकर तैयार है। गंगा के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब लाखों दीप एक साथ प्रज्वलित होंगे, तो पूरी नगरी स्वर्णिम आभा से नहा उठेगी। इस अलौकिक छटा के बीच काशी एक बार...

UP Silk Farming: उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन बढ़ाने पर जोर, मंत्री राकेश सचान ने रेशम विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

कृषक प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को आमंत्रित करने, भव्य ‘सिल्क एक्सपो’ आयोजित करने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में रेशम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, कृषक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.