TN

TotaRam News

What's Hot

अमित शाह ने आदि शंकराचार्य जयंती पर दी शुभकामनाएं

Table of Content

डेस्क। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सनातन संस्कृति के प्राणाधार, परम पूज्य जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।

X पर जारी एक पोस्ट में अमित शाह ने कहा, “सनातन संस्कृति के प्राणाधार, परम पूज्य जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। जिस समय भारत अनेक रूढ़ियों से ग्रस्त था और हमारे धर्म व संस्कृति को निरंतर आघात पहुँचाया जा रहा था, तब उन्होंने समाज को सत्य का दर्शन कराने के लिए अद्वैत वेदांत का मार्ग प्रशस्त किया। सनातन धर्म की ध्वज-पताका को पूरे देश में पुनः लहराने, संस्कृति को अक्षुण्ण रखने और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए उन्होंने भारत-भ्रमण किया और चार दिशाओं में चार मठ स्थापित किए। अल्पायु में ही वेदों और शास्त्रों के गूढ़ रहस्यों को आत्मसात कर उन्होंने उपनिषदों पर ऐसे सरल और स्पष्ट भाष्य रचे, जिन्होंने समाज को पुनः वैदिक ज्ञान के पथ पर अग्रसर किया। आदि शंकराचार्य जी के ज्ञान और परिश्रम से ही हमारी संस्कृति पुनः पुष्पित और पल्लवित हुई। आदिशंकर को कोटि-कोटि वंदन।“

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) सक्रिय की गई

डेस्क। भारतीय वायु सेना ने 22 अप्रैल, 2026 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों समय ‘आपातकालीन लैंडिंग सुविधा’ (ईएलएफ) को सक्रिय किया, जिससे रक्षा संबंधी तैयारियों को मजबूत करने के लिए उसकी संचालन क्षमता प्रदर्शित हुई। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ओम...

KGMU के प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह NDC की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य नामित

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग के प्रतिष्ठित संकाय सदस्य प्रो. डॉ. कमलेश्वर सिंह को नेशनल डेंटल कमीशन (NDC), नई दिल्ली की डेंटल एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य नामित किया गया है।डॉ. कमलेश्वर सिंह वर्तमान में KGMU, लखनऊ के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्नातक एवं स्नातकोत्तर...

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित: हाईस्कूल में 90.42% और इंटर में 80.38% पास

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने शुक्रवार को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल हाईस्कूल में 90.42 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। करीब 51 लाख छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म होते ही परिणाम सामने आए और...

हज-2026: दूसरी उड़ान से 430 हज यात्रियों का हुआ सफल प्रस्थान

लखनऊ। हज-2026 के अंतर्गत हज यात्रियों के प्रस्थान का क्रम सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में लखनऊ उड़ान स्थल से दूसरी उड़ान संख्या एक्स0वाई0-8044 दिनांक 23 अप्रैल 2026 को रवाना हुई, जिसमें कुल 430 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर गए। इन यात्रियों में 222 पुरुष एवं 208 महिलाएं शामिल हैं।इस...

घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस (PNG) के उपयोग को बढावा

लखनऊ। भूराजनीतिक संकट के बावजूद देश में घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पर्याप्त उपलब्धता और 24×7 आपूर्ति को देखते हुए केंद्र सरकार अब उपभोक्ताओं को एलपीजी के बजाय पीएनजी कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी दिशा में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने 24 मार्च 2026 को एक नया...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.