TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्थिकलश यथास्थान सुरक्षित, सरकार ने अफवाहों का किया खंडन

Table of Content

अस्थि कलश स्थानांतरण की खबरें भ्रामक, ऐशबाग स्मारक का विकास कार्य तेजी से जारी

लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश को लेकर विभिन्न माध्यमों में प्रसारित हो रही चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थिकलश के संबंध में संस्कृति विभाग अथवा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का स्थानांतरण संबंधी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्थिकलश अपने वर्तमान स्थान पर पूरी सुरक्षा के साथ यथावत सुरक्षित है और इसे स्थानांतरित किए जाने संबंधी समाचार पूरी तरह भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि सरकार का पूरा ध्यान भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृतियों, विचारों और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित है। इसी उद्देश्य से लखनऊ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र, ऐशबाग का चरणबद्ध तरीके से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा साहेब से जुड़े सभी स्थलों को गरिमापूर्ण स्वरूप देने और उन्हें सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि लगभग 16.20 करोड़ रुपये की लागत से स्मारक परिसर के बाह्य विकास, फसाड और हॉर्टीकल्चर से जुड़े कार्य तेजी से चल रहे हैं। परियोजना की भौतिक प्रगति करीब 85 प्रतिशत हो चुकी है। बाउंड्रीवाल, स्टोन क्लैडिंग, तीन गेटों एवं तीन गार्ड रूम के स्ट्रक्चर, तोरण द्वार तथा प्रतिमा के पैडेस्टल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य प्रवेश द्वार का अधिकांश कार्य भी पूर्ण हो गया है, जबकि आंतरिक मार्ग, ड्रेनेज सिस्टम, म्यूरल वर्क और उद्यान विकास के शेष कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त लगभग 43.69 करोड़ रुपये की लागत से भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के मुख्य निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं। इसके अंतर्गत कार्यालय भवन, बेसमेंट, प्रतिमा हेतु फाउंडेशन, सब-स्टेशन, पम्प रूम, गार्ड रूम, आंतरिक सड़क, सीवर लाइन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। वहीं लगभग 44.43 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीट क्षमता वाले अत्याधुनिक प्रेक्षागृह एवं ऑडिटोरियम की आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। इस परियोजना की लगभग 90 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है।

इसके अलावा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के संग्रहालय के आंतरिक विकास कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। यह कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन द्वारा कराया गया, जिसकी 100 प्रतिशत भौतिक प्रगति दर्ज की गई है। इस परियोजना पर लगभग 3.24 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं, जिससे संग्रहालय को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। इस परियोजना को 31 जुलाई 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर देश के महान संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनके सम्मान और स्मृतियों से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अस्थिकलश के संबंध में किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। सरकार बाबा साहेब की विरासत के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के विकास कार्य भी निर्धारित योजना के अनुसार निरंतर जारी हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.