/ Nov 26, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनकर मंत्री ए.के. शर्मा ने दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Table of Content

जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री ए.के. शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने स्थानांतरण, विद्युत बिल में सुधार, विद्युत कनेक्शन, विद्युत क्षमता वृद्धि, पेयजल, आवास, जलभराव एवं सड़क निर्माण सहित विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, क्षमता वृद्धि एवं अन्य विद्युत सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

विद्युतीकरण के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

मंत्री ने नगर विकास विभाग द्वारा विद्युत विभाग को नगरीय निकायों में विद्युतीकरण के लिए प्रेषित एवं आवंटित धनराशि, उसके सापेक्ष कराए गए कार्यों तथा शेष कार्यों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्यों में प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।

ए.के. शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ संबंधित व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय होम्योपैथी वैज्ञानिक सम्मेलन में लिया हिस्सा, अनुसंधान और क्लिनिकल साक्ष्यों पर दिया जोर

होम्योपैथी में वैज्ञानिक शोध को बताया जरूरी डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ओडिशा के भुवनेश्वर में होम्योपैथी पर आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि होम्योपैथी भारत की विविधतापूर्ण स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। समय बीतने के साथ-साथ, देश में इसका व्यापक...

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.