/ Jun 17, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

आगरा एस.एन. मेडिकल कॉलेज में 12 वर्षों की स्वास्थ्य उपलब्धियां: आयुष्मान भारत और चिकित्सा शिक्षा पर चर्चा

Table of Content

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आगरा में आयोजित हुई डॉक्टर्स एवं प्रबुद्ध जन संगोष्ठी

आगरा / लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत शनिवार को एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा में डॉक्टर्स एवं प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बीते 12 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस संगोष्ठी में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों, प्रबुद्ध जनों और नागरिकों के साथ संवाद किया।

आयुष्मान भारत और स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव: एस.पी. सिंह बघेल का बयान

अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का स्वास्थ्य क्षेत्र अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में केवल 7 एम्स संस्थान थे, जबकि आज उनकी संख्या बढ़कर 23 हो चुकी है। मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से विस्तार हुआ है और देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर लगभग 780 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पतालों का व्यापक कायाकल्प किया गया है तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देश में अब तक 42 करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जिनमें 36 करोड़ से अधिक ओरल कैंसर जांच शामिल हैं। लगभग 2000 आवश्यक दवाओं के दाम कम किए गए हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के रूप में स्थापित हुई है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 40 हजार उपचार दावों का निस्तारण किया जा रहा है। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने की पहल भी स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आगरा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: आयुष्मान भारत और मेडिकल शिक्षा पर योगेंद्र उपाध्याय का बयान

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के अंतर्गत एस.एन. मेडिकल कॉलेज को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। आज यहां ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी जैसी जटिल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिससे आगरा सहित आसपास के जनपदों के मरीजों को बड़े महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना और अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो रही है। सरकार का प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहज रूप से पहुंचें।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में एस.एन. मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा सेवाओं, संसाधनों और विशेषज्ञ सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश ने मेडिकल कॉलेज से अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि संस्थान ने स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

संगोष्ठी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए सुधारों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि मातृ मृत्यु अनुपात और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा महिलाओं के टीकाकरण और कैंसर की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारतीय रेल की बड़ी मंजूरी: 755 करोड़ रुपये की चांपा–कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से बढ़ेगी कोयला ढुलाई क्षमता

Totaram.news. बढ़ते कोयला परिवहन, अतिरिक्त माल ढुलाई और नेटवर्क क्षमता में वृद्धि के लिए अत्यधिक इस्तेमाल होने वाले रेल गलियारे का आधुनिकीकरण और उसकी क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। भारत के कोयला-समृद्ध क्षेत्रों में रेलवे की क्षमता में सुधार करते हुए, भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) की 42 किलोमीटर लंबी...

लखनऊ में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर

लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, कासगंज और पीलीभीत रहे सबसे आगे लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के कर-कमलों से मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय भवन में उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी...

लखनऊ हजरतगंज दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन

हजरतगंज हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर भव्य भंडारा लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के पावन अवसर पर माननीय कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार की ओर से एक भव्य एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन किया...

ऑपरेशन दृष्टि: रांची में भारतीय सेना और वायुसेना का मेगा आई सर्जरी कैंप शुरू, 200 से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

भारतीय सेना करेगी मुफ्त मोतियाबिंद और ग्लूकोमा सर्जरी रांची। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय टीम ने मिलिटरी हॉस्पिटल नमकुम, रांची में एक मेगा एडवांस्ड सर्जिकल आई कैंप शुरू किया है। यह कैंप 15-19 जून 2026 के बीच चल रहा है...

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा: 8 जिलों की 33 पर्यटन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू

लखनऊ। पर्यटन विभाग द्वारा 31 मार्च, 2026 तक स्वीकृत परियोजनाओं पर शासनादेश जारी करते हुए अवस्थापना विकास की परियोजनाओं पर कार्रवाई शुरू करा दी गई है। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य निर्धारित तिथि तक गुणवत्ता के साथ पूरा करायें। राज्य सरकार की प्राथमिकता आस्था के साथ विकास और पर्यटन सेक्टर...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.