/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

Table of Content

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट

लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30 पर्यटन, 3 धर्मार्थ कार्य विभाग और 3 सांस्कृतिक परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब 77 करोड़ रुपये है।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर सीएम योगी का फोकस

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने गोरखा युद्ध स्मारक, गौरव संग्रहालय और परमहंस योगानंद जी की जन्मस्थली के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक और निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। अगले दिन उन्होंने बुद्धा संग्रहालय का निरीक्षण किया| उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गोरखपुर को मिलेगी गौरव संग्रहालय और गोरखा युद्ध स्मारक की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गोरखपुर में तैयार हो रही इन परियोजनाओं को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरव संग्रहालय में वैदिक काल से स्वतंत्रता संग्राम तक के इतिहास को सात आधुनिक गैलरियों में प्रदर्शित किया जाएगा, जबकि गोरखा सैनिकों के शौर्य और भारतीय सेना में योगदान को डिजिटल गैलरी, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।

बुद्ध पर्यटन सर्किट को मिलेगा नया विस्तार

योगी सरकार की योजना के तहत कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर जोर दिया गया। कुशीनगर में विपश्यना केंद्र, बुद्ध गमन मार्ग के छह पड़ावों का विकास, कपिलवस्तु में आधुनिक पर्यटक सुविधाएं और महराजगंज के देवदह में विकास कार्यों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई।

धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का होगा संरक्षण

कसया, बड़हलगंज और पडरौना के प्राचीन रामलीला मैदानों के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही स्थानीय धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.