/ Jul 22, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Table of Content

Policy and Development Research Vertical की स्थापना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, आई.ए. एस (सेवानिवृत्त) तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने हस्ताक्षर किए। यह वर्टिकल प्रदेश में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को सुदृढ़ करने, विकासोन्मुखी अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा राज्य के विकास एजेंडे को गति प्रदान करने की दिशा में कार्य करेगा। यह एमओयू प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा तथा आवश्यकता अनुसार इसे आगामी दो वर्षों तक प्रतिवर्ष बढ़ाया जा सकेगा।

नीति अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

एमओयू का मुख्य उद्देश्य स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच संस्थागत सहयोग को मजबूत करते हुए नीति-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देना तथा सुशासन एवं सतत विकास के लिए ज्ञान-आधारित दस्तावेज तैयार करना है। इस एमओयू के अंतर्गत यह वर्टिकल, राज्य में विकास संबंधी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की तैयारी, स्टेट इकोनॉमिक सर्वे, स्टेट डेवलपमेंट रिपोर्ट, विभिन्न विकास संकेतकों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग, विकास संबंधी चुनौतियों की पहचान तथा उत्तर प्रदेश में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर शोध कार्य करेगा।

इस अवसर पर प्रो. जे. पी. सैनी, कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालयय प्रो. अरविंद मोहन, डीन, कला संकाय डॉ. भावना मिश्रा, कुलसचिवय प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, निदेशक, आईपीपीआर प्रो. गीतांजलि मिश्रा, निदेशक सहित स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह, आईएएस (सेवानिवृत्त), आयोग के वरिष्ठ अधिकारी तथा आयोग के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. जे. पी. सैनी ने एमओयू के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु विश्वविद्यालय की ओर से पूर्ण शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विश्वविद्यालय हर संभव सहयोग प्रदान करेगा, ताकि यह साझेदारी प्रभावी एवं परिणामोन्मुख सिद्ध हो सके। उन्होंने आगे कहा कि साझा दृष्टिकोण, सामूहिक प्रतिबद्धता तथा शासन और शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग के माध्यम से विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गोरखपुर में 77 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा, CM योगी के निर्देश पर दिसंबर तक पूरा होगा विकास कार्य

योगी सरकार की प्राथमिकता, कागजों से जमीन तक पहुंचे पर्यटन प्रोजेक्ट लखनऊ/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गोरखपुर मंडल में पर्यटन और सांस्कृतिक विकास योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात के नेतृत्व में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत 30...

UP रोजगार मिशन: अडानी स्किल्स एंड एजुकेशन के साथ MoU, उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

अब तक 6004 श्रमिकों को इजराइल में मिला रोजगार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों एवं श्रमिकों को देश-विदेश में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु ’उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ का गठन किया गया है। मिशन के उद्देश्यों में देश व विदेश में रोजगार की मांग का सर्वेक्षण, प्रतिष्ठित कम्पनियों को सूचीबद्ध करना,...

लखनऊ विश्वविद्यालय और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के बीच MoU, सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च में नया रिसर्च वर्टिकल

Policy and Development Research Vertical की स्थापना लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के मध्य योजना भवन, लखनऊ में सेंटर फॉर डेवलपमेंट एंड पॉलिसी रिसर्च (ब्क्च्त्) के अंतर्गत पॉलिसी एंड डेवलपमेंट रिसर्च वर्टिकल की स्थापना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य...

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.