TN

TotaRam News

What's Hot

UP Prison Department: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने लखनऊ में जेल अधिकारियों और वार्डरों की पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा

Table of Content

UP का कारागार प्रशिक्षण संस्थान बना एशिया का पहला संस्थान

लखनऊ। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की योगी सरकार कारागारों की सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए है। जेलों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुधारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा। जेलों में बंद कैदियों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने और उनमें सकारात्मक सुधार लाने की दिशा में ठोस कार्यवाही की जा रही है। कैदियों के पुनर्वास के साथ उनमें नैतिक मूल्यों को बढ़ाने व व्यवसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण देने पर भी ध्यान दिया जा रहा, जिससे वे एक जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज के लिए उपयोगी बन सकें।

कारागार मंत्री सोमवार को कारागार मुख्यालय के डॉ. सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में आयोजित कारागार अधिकारी संवर्ग (123वाँ सत्र) एवं जेल वार्डर संवर्ग (179वाँ सत्र) के पासिंग आउट परेड के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर संबोधित किया। सर्वप्रथम उन्होने परेड वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। परेड में कुल 91 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 06 अधीक्षक एवं 03 सहायक अधीक्षक तथा प्रदेश के 03 डिप्टी जेलर सहित कुल 12 अधिकारी तथा प्रदेश के 79 जेल वार्डर शामिल रहे।

31 प्रशिक्षार्थियों को मिला सम्मान, नए जेल कर्मियों ने ली शपथ

इस अवसर पर कारागार मंत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षित, अनुशासित एवं संवेदनशील कारागार कर्मी ही सुरक्षित एवं प्रभावी कारागार व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कार्मिकों में प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, मानवाधिकारों के संरक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा बंदियों के पुनर्वास संबंधी विषयों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त सभी अधिकारी एवं जेल वार्डर कर्तव्यनिष्ठ होकर ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 31 प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया। नई जिम्मेदारी हेतु प्रशिक्षण प्राप्त सभी अधिकारियों एवं जेल वार्डर को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।

अधिकारी संवर्ग में छत्तीसगढ़ के जेल अधीक्षक प्रसून गुप्ता, सुधीर ठाकुर, टामन, निर्मल सिंह, समीक्षा साहू, लोकेश्वरी, सहायक अधीक्षक छत्तीसगढ़ संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, अनुप्रिया लाकड़ा एवं डिप्टी जेलर उत्तर प्रदेश अनुपम मिश्रा, दिशा, तेजस्वी तिवारी ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं जेल वार्डर संवर्ग में उत्तर प्रदेश के 79 प्रशिक्षु जेल वार्डर सम्मिलित रहे।

दीक्षांत समारोह में अधिकारी संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी का पुरस्कार छत्तीसगढ़, जिला कारागार गरियाबंद के जेल अधीक्षक टामन को तथा जेल वार्डर संवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी का पुरस्कार उत्तर प्रदेश, जिला कारागार बागपत के अतुल यादव को प्रदान किया गया।

DG Prison पी.सी. मीना ने कारागार कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा का दिया संदेश

कार्यक्रम में महानिदेशक कारागार पी.सी.मीना ने प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारियों एवं जेल वार्डर संवर्ग के कार्मिकों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान देश का ही नहीं, बल्कि एशिया का प्रथम कारागार प्रशिक्षण संस्थान है, जिसमें देश के अन्य राज्यों के साथ विदेशों के भी कारागार से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस संस्थान में मार्च, 2026 तक 1681 अधिकारी तथा 13266 जेल वार्डर संवर्ग के कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा गया है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार एस.सी. शाक्य एवं प्रदीप गुप्ता, उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय, पी एन पांडेय, सहायक महानिरीक्षक कारागार, छत्तीसगढ़ अमित शांडिल्य, वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल, वित्त नियंत्रक आबिद अली अंसारी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षुओं के पारिवारिकजन उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.