TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में ए. के. शर्मा ने नाला निर्माण और सफाई कार्यों का किया निरीक्षण, जलभराव रोकने के दिए निर्देश

Table of Content

मंत्री ने वर्षाकाल के दृष्टिगत अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के विश्वास खंड एवं विवेक खंड क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण एवं नाला सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षाकाल में नागरिकों को जलभराव अथवा जल निकासी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विश्वास खंड में निर्माणाधीन 600 मीटर लंबे नाले का जायजा लिया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि इसमें 500 मीटर नाले का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इस नाले के पूर्ण होने के बाद विश्वास खंड सहित आसपास के क्षेत्रों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और वर्षा का पानी तेजी से निकलेगा। इसके साथ ही मंत्री ने नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी निर्बाध बनी रहे और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वर्षाकाल के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, जहां कहीं भी जल निकासी में बाधा हो उसे तत्काल दूर किया जाए तथा जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर विकास विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है।

इस दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन शक्ति उपवन का भी निरीक्षण किया।उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि शक्ति उपवन में वृहद वृक्षारोपण कराते हुए डिस्प्ले लगाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। भ्रमण के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं अपर नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.