TN

TotaRam News

What's Hot

रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज का 9वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों को दी बधाई

Table of Content

81,882 विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां, 236 मेधावियों को 242 पदक

प्रयागराज / लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय, प्रयागराज का नवम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

समारोह में कुल 81,882 उपाधियाँ प्रदान की गईं। इनमें 42,960 छात्राएँ तथा 38,922 छात्र सम्मिलित हैं। उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 236 विद्यार्थियों को कुल 242 पदक प्रदान किए गए। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 158 छात्राएँ तथा 78 छात्र शामिल हैं। सभी उपाधियों को डिजीलॉकर पर उपलब्ध कराया गया।

योगेन्द्र उपाध्याय ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का किया आह्वान

समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रयागराज की धरती ऐतिहासिक, पौराणिक नगरी है, यहां मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती का पावन संगम है। प्रयागराज की महान धरती पर महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। उन्होंने प्रो. राजेन्द्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि था, इसके लिए उन्होंने अपने जीवन के सारे सुखों का त्याग कर दिया था। ऐसे महानुभाव के विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके देवतुल्य माता-पिता, गुरुजनों का विशिष्ट योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराते हुए राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षा का स्तर उठाने में राज्यपाल के प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश देश के सर्वाधिक ग्रेडिंग वाले विश्वविद्यालयों में से एक बन चुका है। आज देश व विश्व की रैंकिंग में प्रदेश के विश्वविद्यालयों का नाम शामिल है।बउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम विश्व स्तर पर फहरा रहा है। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत बनाने का विजन दिया है। भारत को विकसित बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है।

रजनी तिवारी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर प्रसन्नता और गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने उपाधि व पदक प्राप्त विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप चुनौतियों को पार करते हुए सफलता की ओर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप इस विश्वविद्यालय से केवल ज्ञान अर्जित कर नहीं निकल रहे, बल्कि संस्कार, ज्ञान, अध्यात्म और कौशल से स्वयं को और अपने आस-पास के वातावरण को भी प्रकाशित करें। रज्जू भैया के आदर्श आपके जीवन प्रेरणा का स्थायी स्वरूप बने रहें। उन्होंने कहा कि प्रयागराज ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना, महर्षि भारद्वाज, गंगा-यमुना-सरस्वती की पावन भूमि है, जिसने देश को अनेक साहित्यकार, न्यायविद, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी दिए हैं। 2047 में विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.