TN

TotaRam News

What's Hot

UPSDM ने KLK और विनसम टेक्सटाइल से किया MoU, युवाओं को AI, रोबोटिक्स और टेक्सटाइल में मिलेगा प्रशिक्षण

Table of Content

युवाओं को एक क्लिक पर मिलेगी जिलेवार ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ-साथ कौशल विकास प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बना रही है। इसी क्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोह में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डिजिटल पोर्टल ‘कौशल सेतु’ का बटन दबाकर उद्घाटन किया। कौशल सेतु उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) का डिजिटल पोर्टल है, जो ट्रेनिंग पार्टनर्स के पंजीकरण और एम्पैनलमेंट की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, पेपरलेस और पारदर्शी बनाता है। इसके माध्यम से संस्थान आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड और आवश्यक जानकारियाँ एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से जमा कर सकते हैं। योगी सरकार की इस पहल से प्रशिक्षण प्रदाताओं को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

‘कौशल सारथी’ से युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी

इसके बाद मंत्री अग्रवाल ने कौशल विकास मिशन के दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कौशल सारथी’ का बटन दबाकर उद्घाटन किया, जो युवाओं को उनके जिले में उपलब्ध प्रशिक्षण केंद्रों, कोर्सों और ट्रेनिंग पार्टनर्स की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। डिजिटल मैप के माध्यम से युवा आसानी से प्रशिक्षण केंद्रों की लोकेशन, पता और संपर्क विवरण देखकर अपने लिए उपयुक्त कौशल प्रशिक्षण का चयन कर सकते हैं। इससे प्रदेश के हर जिले में चल रहे UPSDM के ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी युवाओं को एक क्लिक पर मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान UPSDM ने इंडस्ट्री ट्रेनिंग पार्टनर KLK प्राइवेट लिमिटेड और विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ MoU साइन किया, जिससे युवाओं को रोबोटिक्स, AI, टेक्सटाइल जैसे भविष्य के सेक्टर में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट मिलेगा।इसके बाद मंत्री अग्रवाल ने इकोनॉमिक टाइम्स की कॉफी टेबल बुक ‘Skilling the Future UTTAR PRADESH, Journey from Training to Transformation’ का भी विमोचन किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार में कौशल विकास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और रोजगार से जोड़कर युवाओं को ‘कौशल से स्वावलंबन और स्वावलंबन से सम्मान’ के मंत्र के साथ आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और बड़ी धनराशि दिव्यांगजनों के कल्याण एवं विकास हेतु व्यय की जा...

INS Sudarshini: Lokayan 26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत Barcelona पहुंचा

Lokayan 26 के तहत भारतीय नौसेना का वैश्विक समुद्री अभियान डेस्क। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य...

Rewa Accident: PM Narendra Modi ने मध्य प्रदेश हादसे में मृतकों के प्रति जताया शोक

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। एक पोस्ट में...

SIET Lucknow New Logo: ‘नई पहचान, नई उड़ान’ के साथ शिक्षा और तकनीक के संतुलन पर जोर

नए लोगो में ज्ञान, शांति, डिजिटल लर्निंग और सुदूर क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंच का संदेश लखनऊ। राज्य शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी), निशातगंज, लखनऊ में बुधवार को ‘नई पहचान, नई उड़ान’ थीम के साथ नवीन लोगो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने की। इस अवसर पर डॉ....

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, कस्तूरबा विद्यालयों के कायाकल्प के लिए 101.49 करोड़ जारी

छह प्रमुख निर्माण कार्यों से छात्राओं के आवास, स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाओं का होगा विस्तार लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.